देश

Cash For Query: बीजेपी सांसद निशिकांत की महुआ मोइत्रा को निलंबित करने की मांग, कहा- लोकसभा में पैसे लेकर पूछती हैं सवाल'

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Oct 15, 2023, 07:34 PM IST

Cash For Query News: भाजपा लोक सभा सांसद निशिकांत दुबे ने स्पीकर को पत्र लिखकर महुआ मोइत्रा को सदन से निलंबित करने की मांग की है।

Image

Cash For Query का मामला एक बार फिर से गर्माता जा रहा है

पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने यानी कैश फ़ॉर क्वेरी (Cash For Query) का मामला एक बार फिर से गर्माता जा रहा है। इस बार इस आरोप की जद में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस की तेजतर्रार लोक सभा सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) नजर आ रही हैं वहीं महुआ मोइत्रा ने इसपर पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी नेताओं के खिलाफ पहले से विशेषाधिकारों के उल्लंघन के मामले लंबित हैं, उनपर कार्यवाही के बाद मेरे खिलाफ किसी भी प्रस्ताव का स्वागत है।

मामले की जानकारी सार्वजनिक होते ही भाजपा लोक सभा सांसद निशिकांत दुबे ने लोक सभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर इस मामले को वर्ष 2005 की तरह गंभीर बताते हुए इस पूरे मामले की गहन जांच के लिए जांच समिति बनाने, महुआ मोइत्रा को तुरंत सदन से निलंबित करने और जांच समिति की रिपोर्ट आने तक उन्हें निलंबित रखने की मांग की है।

निशिकांत दुबे ने एडवोकेट जय अनंत देहाद्राई से मिले पत्र का हवाला देते हुए स्पीकर बिरला को लिखा है कि महुआ मोइत्रा ने सदन में सवाल पूछने के लिए एक बिज़नेस टाइकून से कैश और गिफ्ट लिया।

दुबे ने इसे 'विशेषाधिकार का उल्लंघन', 'सदन की अवमानना' और आईपीसी की धारा 120-ए के तहत क्रिमिनल ऑफेंस करार देते हुए कहा कि टीएमसी सांसद ने इसके बदले में अदानी समूह से जुड़े प्रश्नों को संसद में पूछा। यहां तक कि बार-बार इसे सरकार से जोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा ताकि कोई उनकी मंशा पर सवाल न उठा सके।

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा का पलटवार

वहीं इसपर पलटवार करते हुए टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा भाजपा के कई अन्य दिग्गजों के खिलाफ भी विशेषाधिकार उल्लंघन के कई मामले लंबित हैं। उन्होंने कहा कि लोक सभा स्पीकर को उनकी शिकायतों पर भी विचार करना चाहिए, उन्होंने कहा कि लोक सभा स्पीकर जब उनकी शिकायतों पर कार्रवाई कर लें, उसके बाद वे अपने खिलाफ किसी भी प्रस्ताव का सामना करने को तैयार हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article