देश

Bihar Politics: जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का तंज, 'बिहार में भाजपा ने नीतीश के कंधे पर बैठकर बनाई पहचान'

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Oct 15, 2023, 06:30 PM IST

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बीजेपी को लेकर कहा है कि बिहार में भाजपा का कोई अस्तित्व नहीं था और नीतीश कुमार की वजह से ही उसकी पहचान बनी है।

Image

जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का तंज

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह बीजेपी पर वार करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं और सार्वजनिक मंच से लेकर सोशल साइट्स पर बीजेपी पर वार कर रहे हैं अब उन्होंने कहा है कि बिहार में भाजपा का कोई अस्तित्व नहीं था, नीतीश जी के कंधे पर बैठकर भाजपा ने अपनी पहचान बनाई। अब हमारे नेता ही भाजपा को देश से हटाएंगे।

इससे पहले ललन सिंह ने कहा था कि 'बीजेपी कनफुसका पार्टी है और देश के सारे मीडिया हाउस उसके दुष्प्रचार को फैलाते हैं' और इसमें उसका साथ देश के सारे मीडिया हाउस दे रहे हैं, चूंकि सभी मीडिया हाउस मैनेजमेंट पर उनका कंट्रोल है।

'मीडिया में चार दिन यह चलता है कि नीतीश कुमार ललन सिंह के बीच टकराहट है'

जेडीयू कार्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह में ललन सिंह ने ये बात कही थी, कहा कि कभी मीडिया में चार दिन यह चलता है कि नीतीश कुमार ललन सिंह के बीच टकराहट है, तो कभी यह कहते हैं नीतीश कुमार बीजेपी में जा रहे हैं और उन्हें बीजेपी में जाने से ललन सिंह ने रोक रखा है।

बीजेपी ने भी ललन सिंह पर पलटवार किया

वहीं बीजेपी ने भी ललन सिंह पर पलटवार किया है, पूर्व विधान पार्षद रणवीर नंदन एवं बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद ने कहा कि ललन सिंह लालू यादव के घर चक्कर लगाकर नीतीश कुमार को अपमानित करने की कोशिश कर रहे हैं, ललन पर तंज कसते हुए कहा कि पूरा बिहार जानता है कि ललन सिंह ने कितने घाट का पानी पिया है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article