14 सितम्बर 2024 हिंदी न्यूज़: डोडा में पीएम मोदी ने जनसभा को किया संबोधित, छत्तीसगढ़ में वंदे भारत पर पथराव, कई कोच के शीशे तोड़े; 5 गिरफ्तार
14 सितम्बर 2024 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: पीएम मोदी ने डोडा में रैली को संबोधित करते हुए कहा, कश्मीर का इस बार का विधानसभा चुनाव तीन खानदानों और जम्मू-कश्मीर के नौजवानों के बीच में है। एक खानदान कांग्रेस का है, एक खानदान नेशनल कॉन्फ्रेंस का है और एक खानदान पीडीपी का है। जम्मू-कश्मीर के बारामूला में चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बारामूला में शुक्रवार शाम से चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मारा गिराया है। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव किया गया है। इससे ट्रेन के तीन कोच के शीशे टूट गए, जिसके बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के ऊपरी इलाकों में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक जूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ) समेत दो सैन्यकर्मी शहीद हो गए जबकि दो अन्य घायल हो गए। सुरक्षा अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने छतरू क्षेत्र के नैदघाम इलाके में घेराबंदी करके एक तलाशी अभियान शुरू किया और इस दौरान ही मुठभेड़ हुई।
14 सितम्बर 2024 हिंदी न्यूज़: डोडा में पीएम मोदी ने जनसभा को किया संबोधित, छत्तीसगढ़ में वंदे भारत पर पथराव, कई कोच के शीशे तोड़े; 5 गिरफ्तार
