देश

J&K Encounter: सेना ने लिया जवानों की शहादत का बदला, बारामूला में 3 आतंकी ढेर; ऑपरेशन जारी

J&K Encounter: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बारामूला में शुक्रवार शाम से चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मारा गिराया है।

Image

बारामूला में 3 आतंकी ढेर

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • बारामूला में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी

  • अभी तक ऑपरेशन में 3 आतंकी ढेर

  • बारामूला में शुक्रवार शाम से चल रही मुठभेड़

J&K Encounter: जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच रातभर हुई मुठभेड़ में शनिवार को तीन आतंकवादी मारे गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उत्तरी कश्मीर जिले में पट्टन इलाके के चक टप्पर क्रीरी में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार देर रात घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार इलाके में तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद उनके बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया था और सुबह हुई मुठभेड़ में उन्होंने एक आतंकवादी को मारा गिराया। आतंकवादी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है साथ ही इस बात का पता लगाया जा रहा है कि वह किस संगठन से जुड़ा था। अधिकारी ने बताया कि अभियान अभी जारी है।

बता दें, एक अलग मुठभेड़ में सेना की राइजिंग स्टार कोर इकाई के जवानों ने शुक्रवार को कठुआ में दो आतंकवादियों को मार गिराया। उन्होंने एक्स पर एक बयान में कहा कि ऑपरेशन समाप्त होने के बाद भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए। इससे पहले शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के ऊंचे इलाकों में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) समेत दो सैन्यकर्मी शहीद हो गए और दो अन्य घायल हो गए। मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब सेना और पुलिस के संयुक्त सुरक्षा दल ने एक गुप्त सूचना के आधार पर किश्तवाड़ को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले से जोड़ने वाले छतरू क्षेत्र के नायदघाम इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में चार सैन्यकर्मी घायल हो गए, जिनमें से दो - नायब सूबेदार विपन कुमार, जेसीओ और सिपाही अरविंद सिंह - की बाद में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि एक सैनिक की मौत ग्रेनेड विस्फोट के कारण लगी चोट से हुई, जबकि दूसरे की मौत सिर में गोली लगने से हुई।

पीएम मोदी आज डोडा जिले में जनसभा को करेंगे संबोधित

ये मुठभेड़ें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जम्मू-कश्मीर केये मुठभेड़ें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में होने वाली विशाल चुनावी रैली से पहले हुईं। चुनावी रैली का शांतिपूर्ण और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए डोडा और किश्तवाड़ जिलों में, विशेषकर कार्यक्रम स्थल के आसपास, बहु-स्तरीय सुरक्षा तैनात की गई है। पिछले 42 वर्षों में किसी प्रधानमंत्री की यह पहली डोडा यात्रा होगी।

जिले में होने वाली विशाल चुनावी रैली से पहले हुईं। चुनावी रैली का शांतिपूर्ण और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए डोडा और किश्तवाड़ जिलों में, विशेषकर कार्यक्रम स्थल के आसपास, बहु-स्तरीय सुरक्षा तैनात की गई है। पिछले 42 वर्षों में किसी प्रधानमंत्री की यह पहली डोडा यात्रा होगी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article