देश

'CJP को 10 लाख डॉलर देने की घोषणा...', निशिकांत दुबे ने आतंकी पन्नू का VIDEO शेयर कर पूछे 4 तीखे सवाल; कहा- असली खिलाड़ी कौन?

CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को तीखे सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि पैसे कहां से आ रहे हैं? क्या साजिश है?

Image

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू का वीडियो किया रिपोस्ट

Photo : ANI

CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को तीखे सवाल पूछे। उन्होंने इंटरनेट पर वायरल एक वीडियो को रिपोस्ट करते हुए सीजेपी से लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तक को घेरा।

वायरल वीडियो में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू नजर आ रहा है, जो सीजेपी को 10 लाख डॉलर देने की घोषणा करता हुआ सुनाई दे रहा है। हालांकि, इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो की टाइम्स नाउ नवभारत पुष्टि नहीं करता है।

निशिकांत दुबे ने उठाए गंभीर सवाल

निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू से जुड़ा एक वीडियो रिपोस्ट करते हुए चार गंभीर सवाल पूछे। उन्होंने कहा, ''पैसे कहां से आ रहे हैं? क्या साजिश है? पिछले 20 दिनों में राहुल गांधी जी विदेश यात्रा के दौरान किन-किन लोगों से मिले? असली खिलाड़ी कौन है?''

'खालिस्तान समर्थक लगे नारे'

इससे पहले, निशिकांत दुबे ने जंतर-मंतर पर खालिस्तान समर्थन नारे लगने का आरोप लगाया था। उन्होंने 'एक्स' पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था, ''आज सुबह ही मैंने कहा कि जंतर-मंतर पर खालिस्तान समर्थक नारे, तलवार प्रदर्शन तथा इस्लामिक फ्रंट, जिनको पाकिस्तान और बांग्लादेश से समर्थन है, वे विद्यार्थी समर्थन के नाम पर देश विभाजन की साजिश रच रहे हैं। यह अभी का नजारा है।''

सरकार से बातचीत के लिए तैयार CJP

इस बीच, छात्र आंदोलन का नेतृत्व कर रही सीजेपी ने कहा कि वह प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शनों का समाधान निकालने के लिए सरकार के साथ बातचीत करने के लिए तैयार है। हालांकि, यह बातचीत किसी मंत्री के आवास के बजाय एक तटस्थ स्थान पर होनी चाहिए।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!