देश

CJP के प्रोटेस्ट के दौरान दिल्ली पुलिस की बेशर्मी, युवतियों के साथ की अभ्रदता की सारी हदें पार, देखें VIDEO

दिल्ली पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों, विशेषकर महिलाओं के साथ की गई बदसलूकी और हिंसा की गंभीर तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। इस वीडियो ने दिल्ली पुलिस पर लगे गंभीर आरोपों सत्यता साबित हो रही है।

Image

दिल्ली पुलिस ने पार की हदें (Times Now Network)

Delhi Police Indecency: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस पर न सिर्फ क्रूरतापूर्ण कार्रवाई के आरोप लगे हैं, बल्कि अब ये भी सामने आया है कि उसने महिलाओं से अभद्रता की भी सारी हदें पार दी थीं। दिल्ली पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों, विशेषकर महिलाओं के साथ की गई बदसलूकी और हिंसा की गंभीर तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। इस वीडियो ने दिल्ली पुलिस पर लगे गंभीर आरोपों सत्यता साबित हो रही है।

महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार

एक वीडियो में दिल्ली पुलिस की वर्दी पहने एक पुलिसकर्मी को एक महिला प्रदर्शनकारी को डंडे से खदेड़ते हुए और उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला करते हुए देखा गया है। एक अन्य घटना में एक पुलिसकर्मी एक महिला को बेहद आपत्तिजनक और "गुंडागर्दी" वाले तरीके से छूता है। ये पुलिसकर्मी मुंह पर रुमाल बांधे हुआ है। इसके बाद उसके पास खड़े दूसरे पुलिसकर्मी के चेहरे पर मुस्कुराहट देखी जा सकती है।

घातक हथियारों का उपयोग

पुलिस पर आरोप है कि उन्होंने प्रदर्शनकारियों को पीटने के लिए ऐसी लाठियों का इस्तेमाल किया जिनमें कीलें लगी हुई थीं। इन लाठियों के प्रहार से कई प्रदर्शनकारियों के सिर फट गए और वे लहूलुहान हो गए।

इलेक्ट्रिक शॉक का इस्तेमाल: सोशल मीडिया पर मौजूद एक अन्य वीडियो में एक पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों को 'इलेक्ट्रिक बैटन' (ऐसी छड़ी जिससे बिजली का झटका लगता है) से इलेक्ट्रिक शॉक देते हुए दिखाई दे रहा है। इस तरह के हथियारों के इस्तेमाल की इजाजत आखिर किसने दी।

अधिकारियों की चुप्पी: ये घटनाएं देश की संसद के बेहद करीब हुईं और वीडियो में पुलिसकर्मियों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद दिल्ली पुलिस के उच्च अधिकारियों या कमिश्नर द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस इन आरोपों से इनकार करती है, लेकिन मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किए गए ये वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से फैल चुके हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें