इलेक्शन

Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले BJP को एक और झटका, पूर्व मंत्री कर्ण देव कंबोज ने थामा कांग्रेस का हाथ

Haryana Assembly Elections: हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के दल बदलने का सिलसिला लगातार जारी है। अब BJP से टिकट न मिलने पर नाराज पूर्व मंत्री कर्ण देव कांबोज ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कर्ण देव कांबोज करनाल के इंद्री विधानसभा क्षेत्र से टिकट कटने से नाराज थे।

Image

हरियाणा में बीजेपी को एक और झटका, पूर्व मंत्री कर्ण देव कांबोज कांग्रेस में हुए शामिल

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 से पहले BJP पूर्व मंत्री कर्ण देव कंबोज ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। इस दौरान बीजेपी के करीब 200 पदाधिकारियों, सरपंचों, पूर्व सरपचों और ब्लॉक समिति सदस्यों ने भी कांग्रेस का दामन थामा। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के दर्जनभर पदाधिकारियों ने भी कांग्रेस ज्वाइन की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी जनता, नेता और कार्यकर्ताओं तक का सम्मान नहीं करती है। पूर्व मंत्री कर्ण देव कंबोज के बीजेपी से त्यागपत्र देने के बाद से ही उनके कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा थी। कांबोज भाजपा में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष थे। इंद्री क्षेत्र के चुनावी सफर पर नजर डालें तो यहां की जनता बाहरी प्रत्याशियों पर अपेक्षाकृत अधिक मेहरबान रही है। अब तक 13 चुनाव में इंद्री हलके से ऐसा ही जनादेश मिला है। यहां केवल पांच बार स्थानीय व आठ बार बाहरी प्रत्याशी जीते। इस दौरान पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष उदयभान भी मौजूद रहे।

बीजेपी एससी और ओबीसी विरोधी मानसिकता का शिकार- हुड्डा

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आप सभी लोगों ने सही समय पर सही फैसला लिया है। अपने फैसले और नीतियों से बीजेपी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह पूर्ण रूप से एससी और ओबीसी विरोधी मानसिकता की शिकार है। इसीलिए उसके सबसे बड़े ओबीसी नेता को पार्टी छोड़नी पड़ी। सभी मिलकर एक ऐसी सरकार बनाएंगे जो 36 बिरादरी और हर वर्ग का सम्मान करेगी। साथ ही विकास के मामले में हरियाणा को देश का नंबर वन राज्य बनाएंगे। वहीं, चौधरी उदयभान ने कहा कि कर्ण देव कंबोज जैसे साथियों के कांग्रेस में आने से अबकी बार पूरे हरियाणा के साथ जीटी रोड बेल्ट में भी बीजेपी का सूपड़ा साफ होना तय हो गया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article