
ताजा खबर, 13 अगस्त 2023 : हिमाचल में बारिश: 14 अगस्त को सभी स्कूल-कॉलेज बंद, UP में SP की नई कार्यकारिणी
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 13 अगस्त 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं: बिहार में चाचा पशुपति पारस और भतीजे चिराग पासवान में हाजीपुर सीट को लेकर फिर से रार गर्मा गई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के चीफ शरद पवार ने खुलासा किया है कि कुछ ‘‘शुभचिंतकों’’ ने उन्हें सुझाव दिया कि वह अपने सियासी दल का गठजोड़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ कर लें। महाराष्ट्र के ठाणे में एक सरकारी अस्पताल के भीतर 24 घंटे के दौरान 17 मरीजों की मौत हो गई। जैसे ही यह खबर सरकारी महकमे के सामने आई तो हड़कंप मच गया वहीं हरियाणा के पलवल में रविवार (13 अगस्त, 2023) को संपन्न हुई हिंदुओं की महापंचायत में फैसला हुआ कि 28 अगस्त, 2023 को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की ब्रज मंडल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो कि 31 जुलाई को क्षेत्र में सांप्रदायिक हिंसा भड़कने के बाद बाधित हो गई थी, आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...