लखनऊ

UP में SP की नई कार्यकारिणीः अपनाया 'PDA' फॉर्म्युला, आजम के बेटे को सौंपी यह जिम्मेदारी; देखें- पूरी लिस्ट

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Aug 14, 2023, 12:16 AM IST

Uttar Pradesh Politics: इस बीच, अखिलेश यादव पर आरोप लगाने वाले सपा की यूथ टीम के तीन नेता प्रदीप तिवारी, पीडी तिवारी और बृजेश यादव सपा से निष्कासित कर दिए गए। तीनों सपा में पदाधिकारी रहे हैं और उन्होंने अखिलेश पर राजनीतिक करियर खत्म करने का आरोप लगाया था।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Uttar Pradesh Politics: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपनी नई राज्य कार्यकारिणी इकाई के गठन का ऐलान कर दिया है। रविवार (13 अगस्त, 2023) को घोषित सूबे की इस कार्यकारिणी में पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) फॉर्म्युला अपनाया गया है, जबकि सीनियर पार्टी नेता मोहम्मद आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

182 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मंजूरी के बाद की गई है। दल के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने इस बारे में समाचार एजेंसी 'पीटीआई-भाषा' को जानकारी दी, ''सपा ने पार्टी काडर को उचित महत्व देने की कोशिश करते हुए लिस्ट में 'पीडीए' को आगे बढ़ाया है।'' उनके मुताबिक, राज्य कार्यकारिणी में इरफानुल हक, सीएल वर्मा, श्यामपाल बिंद और आरएस बिंद उपाध्यक्ष होंगे। राजकुमार मिश्रा कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।

sp 1

sp 1

sp 2

sp 2

sp 3

sp 3

sp 4

sp 4

sp 5

sp 5

sp 6

sp 6

sp 7

sp 7

वह आगे बोले कि इकाई में अन्य लोगों के अलावा 61 सचिव, 48 सदस्य और 62 विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे। अपने गढ़ रामपुर और आज़मगढ़ में विधानसभा चुनावों और लोकसभा उपचुनावों में हार के बाद पार्टी को पुनर्जीवित करने के प्रयास के तहत सपा मुखिया ने पिछले साल अपने सभी संगठनों की राष्ट्रीय, राज्य और जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। केवल प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को बरकरार रखा गया था।

दरअसल, यादव ने 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी की राष्ट्रीय और प्रांतीय इकाइयों समेत सभी सहयोगी संगठनों की कार्यकारिणी भी भंग कर दी थी। पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने हाल ही में 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए पिछड़े वर्ग, दलित और अल्पसंख्यक के संयोजन के रूप में "पीडीए फॉर्मूला" पेश किया था। उनका मानना है कि पीडीए फार्मूला की मदद से अगले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पराजित किया जा सकता है। (मनीषा यादव के इनपुट्स के साथ)

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article