देश

Udaipur: करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष को मारी गोली, बैठक के दौरान हुई फायरिंग

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 13, 2023, 02:56 PM IST

Firing In Udaipur: राजस्थान के उदयपुर में बैठक के दौरान राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को गोली मार दी गई। इस घटना में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष घायल हो गए। भंवर सिंह को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल मामले की जांच शुरू हो गई है।

Image

राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को गोली मारी।

Rajasthan News: करणी सेना की बैठक में फायरिंग हो गई। राजस्थान के उदयपुर में बैठक के दौरान राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को गोली मार दी गई। घटना में भंवर सिंह घायल हो गए। जिसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई।

प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह की हालत बेहद गंभीर

गोली लगने के बाद भंवर सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स ने बताया है कि उनकी हालत बेहद गंभीर है। उदयपुर शहर के बीएन संस्थान परिसर में बैठक चल रही थी। इसी दौरान गोली चल गई।

आरोपी युवक को पकड़कर लोगों ने पीटा

बताया जा रहा है कि भंवर सिंह पर गोली चलाने वाले शख्स को पकड़ लिया गया है। बैठक के दौरान जब गोली चली तो वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। गोली चलाने वाले शख्स की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पिटाई के दौरान युवक घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज हो रहा है। पुलिस ने फिलहाल इस घटना से जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की है। बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाले शख्स का नाम दिग्विजय है।

(नोट- फिलहाल घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article