LIVE

ताजा खबर, हिंदी समाचार, 1 मई 2024 : 'जब तक BJP है, कोई भारत को विभाजित नहीं कर सकता' बोले अमित शाह, कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में फंसे सासंद प्रज्वल रेवन्ना की पहली प्रतिक्रिया आई सामने

Shashank Shekhar MishraUpdated May 2, 2024, 00:13 IST
Follow on Google News
ताजा खबर, हिंदी समाचार, 1 मई 2024 : 'जब तक BJP है, कोई भारत को विभाजित नहीं कर सकता' बोले अमित शाह, कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में फंसे सासंद प्रज्वल रेवन्ना की पहली प्रतिक्रिया आई सामने

ताजा खबर, हिंदी समाचार, 1 मई 2024 : 'जब तक BJP है, कोई भारत को विभाजित नहीं कर सकता' बोले अमित शाह, कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में फंसे सासंद प्रज्वल रेवन्ना की पहली प्रतिक्रिया आई सामने

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 1 मई 2024 और बड़ी खबरें: कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में फंसे देश के पूर्व पीएम एचडी देवगौड़े के पोते और सांसद प्रज्वल रेवन्ना की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने कहा कि वो बंगलुरु में नहीं हैं, उनके वकील ने जांच एजेंसी को सूचित कर दिया है। इस मामले की सच्चाई जल्द ही सामने आएगी, वहीं मुंबई में एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में बड़ी खबर आ रही है। इस मामले में आरोपियों को हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी अनुज थापन ने मुंबई पुलिस की कस्टडी में आत्महत्या की कोशिश की बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, उस पर शूटरों को हथियार दिलाने का आरोप है उधर भारत ने एंटी सबमरीन मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण किया है। इस मिसाइल सिस्टम रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) नौसेना के लिए विकसित कर रहा है। इसका परीक्षण ओडिशा के बालासोर तट पर हुआ वहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी ने पार्टी छोड़ने के एक दिन बाद बुधवार को यहां पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी (आप) की सदस्यता ग्रहण की। गोल्डी ने कुछ दिन पहले संगरूर लोकसभा सीट से कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार नहीं बनाये जाने पर निराशा जताई थी और मंगलवार को पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों को ताजा अपडेट्स...

MAY 02, 2024 00:13 IST

'कांग्रेस का बहुत ही खराब समय आने वाला है', गृहमंत्री अमित शाह ने ऐसा क्यों कहा?

कांग्रेस पार्टी के भविष्य के बारे में बताते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ने टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार के साथ बात करते हुए कहा कि "कांग्रेस का बहुत ही खराब समय आने वाला है।", पढ़ें पूरी खबर
MAY 01, 2024 21:32 IST

'जब तक BJP है, कोई भारत को विभाजित नहीं कर सकता' बोले अमित शाह

टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार के साथ बात करते हुए अमित शाह ने कहा कि जब तक भाजपा यहां है, कोई भी भारत को विभाजित नहीं कर सकता, पढें पूरी खबर
MAY 01, 2024 19:53 IST

अधीर रंजन बोले- 'तृणमूल के बजाय बीजेपी को वोट देना बेहतर'

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी को वोट देना कांग्रेस के गठबंधन सहयोगियों में से एक टीएमसी को वोट देने से बेहतर है, पढ़ें पूरी खबर
MAY 01, 2024 19:15 IST

कांग्रेस के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देना केसीआर को पड़ा महंगा

चुनाव आयोग ने के चंद्रशेखर राव को आज रात 8 बजे से 48 घंटे के लिए प्रचार करने से रोक दिया है। चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता जी निरंजन की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए के चंद्रशेखर राव को नोटिस जारी किया था, पढ़ें पूरी खबर
MAY 01, 2024 19:11 IST

109758035केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां की तबीयत नाजुक, दिल्ली AIIMS में भर्ती

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे की खराब हो गई है बताते हैं कि वो दिल्ली AIIMS में भर्ती हैं, वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी पत्नी प्रियदर्शनी दोनों दिल्ली रवाना हो गए हैं, पढ़ें पूरी खबर
MAY 01, 2024 17:46 IST

आखिर क्यों ममता बनर्जी ने अपने ही खास कुणाल घोष से बीच चुनाव छीन लिया महासचिव का पद

बीच लोकसभा चुनाव ममता बनर्जी ने टीएमसी के महासचिव पद से कुणाल घोष की छुट्टी कर दी है। कुणाल घोष को महासचिव पद से हटाने के बाद टीएमसी ने कहा कि उनके विचार पार्टी के विचारों से मेल नहीं खा रहे थे, पढें पूरी खबर
MAY 01, 2024 17:09 IST

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में फंसे सासंद प्रज्वल रेवन्ना की पहली प्रतिक्रिया आई सामने

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में सांसद प्रज्वल रेवन्ना के पिता एच. डी. रेवन्ना भी शामिल हैं। दोनों के कथित दौर पर कई वीडियो सामने आए हैं। कर्नाटक के हसन जिले में इस सेक्स स्कैंडल को अंजाम दिया गया है, पढ़ें पूरी खबर
MAY 01, 2024 17:06 IST

प्रियंका गांधी का आरोप- 'प्रधानमंत्री ने प्रज्वल रेवन्ना को भारत छोड़ने से नहीं रोका'

अश्लील वीडियो मामले में प्रज्वल रेवन्ना पर लगे आरोपों पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीजेपी पर निशाना साधा है, उन्होंने असम में अपनी रैली के दौरान देश में बेरोजगारी की भी बात कही, पढ़ें पूरी खबर
MAY 01, 2024 16:45 IST

...जब नेहरू ने नहीं किया था अटल बिहारी के खिलाफ प्रचार

1962 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की बलरामपुर सीट (Balrampur Lok Sabha Election 1962) पर मुकाबला जनसंघ प्रत्याशी और कांग्रेस नेता सुभद्रा चौधरी के बीच था, पढें पूरी खबर
MAY 01, 2024 15:50 IST

मूसेवाला मर्डर के मास्टरमाइंड गोल्डी बरार की अमेरिका में गोली मारकर हत्या!

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की अमेरिका में मौत हो गई, कहा जा रहा है कि उसे अमेरिका के फेयरमोंट और होल्ट एवेन्यू में गोली मारी गई है, पढ़ें पूरी खबर
MAY 01, 2024 15:24 IST

सलमान खान केस: आरोपी अनुज थापन ने की पुलिस कस्टडी में आत्महत्या की कोशिश

मुंबई में एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में बड़ी खबर आ रही है। इस मामले में आरोपियों को हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी अनुज थापन ने मुंबई पुलिस की कस्टडी में आत्महत्या की कोशिश की है, पढें पूरी खबर
MAY 01, 2024 14:49 IST

बेटी के साथ बलात्कार के जुर्म में पिता को तिहरे आजीवन कारावास की सजा

केरल की एक अदालत ने एक व्यक्ति को छह साल की अपनी बेटी के साथ बार-बार बलात्कार करने के जुर्म में उम्रकैद की तीन अलग-अलग सजा सुनायी हैं। तिरुवनंतपुरम की त्वरित विशेष अदालत की न्यायाधीश आर रेखा ने अभियुक्त को बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) कानून की तीन धाराओं के तहत उम्रकैद की तीन अलग-अलग सजा सुनायीं।
MAY 01, 2024 14:15 IST

भारत ने किया एंटी-सबमरीन सुपरसोनिक मिसाइल सिस्टम का सफल टेस्ट

भारत ने एंटी सबमरीन मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण किया है। इस मिसाइल सिस्टम रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) नौसेना के लिए विकसित कर रहा है। इसका परीक्षण ओडिशा के बालासोर तट पर हुआ। यहां पढ़ें पूरी खबर
MAY 01, 2024 13:19 IST

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने मजदूरों के साथ किया भोजन

MAY 01, 2024 13:16 IST

सैम पित्रोदा की विरासत कर संबंधी टिप्पणी के खिलाफ दिल्ली में विभिन्न विश्वविद्यालयों के युवाओं ने किया विरोध प्रदर्शन

MAY 01, 2024 13:14 IST

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने BJP पर साधा निशाना

MAY 01, 2024 13:07 IST

दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में धमकी भरे ईमेल को पुलिस ने बताया फेक

स्कूलों में बम होने के धमकी भरे ईमेल के बाद गौतमबुद्ध नगर के कई स्कूल सामान्य रूप से चल रहे हैं। कई स्कूलों ने बच्चों को जल्द घर भेजने के लिए पेरेंट्स को मैसेज कर दिया है। वहीं कुछ स्कूलों के प्रिंसिपल ने पेरेंट्स को मैसेज कर ये संदेश दिया है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है, सब कुछ सामान्य है। पुलिस ने भी कहा है कि परेशान करने के लिए अफवाह फैलाई गई।
MAY 01, 2024 13:07 IST

नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए किन्नरों ने किया महायज्ञ

नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए किन्नर समाज ने महायज्ञ किया है। किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरी उर्फ़ टीना मां ने विघ्नेश्वर महायज्ञ का आयोजन किया। इस दौरान अग्नि कुंड में हवन की आहुति दी गई। पूरे विधि-विधान के साथ मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ संपन्न हुआ।
MAY 01, 2024 13:05 IST

लोकसभा चुनाव के दौरान डीपफेक वीडियो के प्रसार के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर

मौजूदा लोकसभा चुनाव के दौरान डीपफेक वीडियो के प्रसार के खिलाफ बुधवार को एक याचिका का दिल्ली उच्च न्यायालय में उल्लेख किया गया।मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति मनमीत पी एस अरोड़ा की पीठ बृहस्पतिवार को सुनवाई के लिए इस मामले को सूचीबद्ध करने पर सहमत हुई, बशर्ते याचिका सही रूप में हो। तत्काल सुनवाई के लिए इस अर्जी का उल्लेख करते हुए वरिष्ठ वकील जयंत मेहता ने कहा कि यह याचिका वकीलों के संगठन ने दायर की है और गुजारिश की है कि निर्वाचन आयोग को चुनाव के दौरान डीपफेक वीडियो के प्रसार पर रोक लगाने का निर्देश दिया जाए।
MAY 01, 2024 12:33 IST

स्कूल हॉस्टल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म

भोपाल में मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल के छात्रावास में आठ वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी आरोपित का पता नहीं चल पाया है। बच्ची की मां ने पुलिस को तीन आरोपितों के नाम बताए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर