इलेक्शन

...जब नेहरू ने नहीं किया था अटल बिहारी के खिलाफ प्रचार, फिर इस 'फिल्म एक्टर' ने बदल दी चुनावी हवा

Atal Bihari vajpayee Kissa Chunav Ka : 1962 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की बलरामपुर सीट (Balrampur Lok Sabha Election 1962) पर मुकाबला जनसंघ प्रत्याशी और कांग्रेस नेता सुभद्रा चौधरी के बीच था पर अटल जी यहां पर भारी पड़ रहे थे तो नेहरू ने नामचीन फिल्म स्टार बलराज साहनी (Film Actor Balraj Sawhney) को कांग्रेस पक्ष में जनसभा के लिए कहा जिससे वहां अटलजी को हार का सामना करना पड़ा।

Image

1962 में हुए यूपी की बलरामपुर लोकसभा सीट का 'सियासी किस्सा'

KEY HIGHLIGHTS
  • 1962 में बलरामपुर सीट पर अटल बिहारी वाजपेयी का कांग्रेस प्रत्याशी सुभद्रा जोशी से मुकाबला था
  • फिल्म स्टार बलराज साहनी ने सुभद्रा जोशी के पक्ष में जनसभा की और ये बेहद सफल रही थी
  • बलराज साहनी की इस चुनाव सीट पर एंट्री ने चुनावी हवा का रूख ही बदल दिया

Atal Bihari vajpayee Kissa Chunav Ka: लोकसभा चुनाव के बीच आज बात 1962 में हुए यूपी की बलरामपुर लोकसभा सीट (UP Balrampur Lok Sabha Election 1962) की जहां से जनसंघ प्रत्याशी के तौर पर अटल बिहारी वाजपेयी चुनाव लड़ रहे थे और सामने थीं दो बार सांसद रह चुकीं कांग्रेस प्रत्याशी सुभद्रा जोशी, अटल ब‍िहारी को लगा कि सुभद्रा जोशी उनके खिलाफ कमजोर प्रत्याशी हैं पर ऐसा ना हो सका और उस वक्त के नामचीन फिल्म स्टार बलराज साहनी (Film Actor Balraj Sawhney) जिनका सिक्का उन दिनों दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा था उनकी इस चुनाव सीट पर एंट्री ने चुनावी हवा का रूख ही बदल दिया।

बताते हैं बलरामपुर लोकसभा सीट पर जवाहर लाल नेहरू अटलजी के खिलाफ प्रचार नहीं करना चाहते थे क्या वजह थी ये तो साफ नहीं पर उसका भी समाधान निकाला गया फिल्म स्टार बलराज साहनी के रूप में उन्हें यहां पर सुभद्रा जोशी के पक्ष में माहौल बनाने का जिम्मा दिया गया।

सुभद्रा पहले करनाल और अंबाला से सांसद रह चुकी थीं और नेहरू के कहने पर बलरामपुर के चुनावी मैदान में उतरीं थी सामने थे अटल बिहारी वाजपेयी...

बलराज साहनी फिल्म 'दो बीघा जमीन' से बेहद मशहूर

उस वक्त बलराज साहनी फिल्म 'दो बीघा जमीन' से पूरे देश में मशहूर हो गए थे, बलराज साहनी ने इस फिल्म में उन्होंने शंभू का रोल निभाया था जो गरीबी से लड़ता दिखाया गया और ये कैरेक्टर लोगों के जेहन में बस गया , शायद यही वजह रही कि नेहरू ने सोचा कि बलराज साहनी से बलरामपुर में प्रचार कराया जाए तो हवा का रूख बदल सकता है और ऐसा हुआ भी...

Atal Bihari vajpayee Kissa Chunav Ka in 1962 Elections

Atal Bihari vajpayee Kissa Chunav Ka in 1962 Elections

फिल्म एक्‍टर बलराज साहनी की झलक पाने के लिए लोग बेताब हो उठे

फिर क्या था एक्‍टर बलराज साहनी की जनसभा का आयोजन किया गया और इसका प्रचार क्षेत्र में कर दिया गया कि आज बलराज साहनी की जनसभा है फिर क्या था तो उनकी सभा में भीड़ उमड़ने लगी, बताते हैं कि जब बलराज साहनी बलरामपुर की गलियों से गुजरे तो लोग उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब हो उठे।

बलराज साहनी का जादू लोगों के सिर ऐसा चढ़ा...

उस वक्त के जानकार बताते हैं कि एक्‍टर बलराज साहनी का जादू लोगों के सिर ऐसा चढ़ा कि उनकी जनसभा में तिल रखने तक की भी जगह नहीं थी ये जनसभा बेहद सफल रही और उसके बाद तो कांग्रेस प्रत्याशी सुभद्रा जोशी के पक्ष में ऐसा लोगों का प्यार उमड़ा कि अटल बिहारी वाजपेयी को हार का सामना करना पड़ा और सुभद्रा जोशी ने अटल को महज 2045 वोटों से हरा दिया और इस तरह अटल जी की लगभग जीती हुई सीट उनके हाथ से निकल गई थी।

फिर सुभद्रा जोशी और अटल के बीच हुआ आमना-सामना

खैर इसके बाद साल 1967 के लोकसभा चुनाव में बलरामपुर में फिर सुभद्रा जोशी और अटल के बीच आमना-सामना हुआ तब सुभद्रा जोशी को अटल जी ने करीब 32 हजार से अधिक वोटों से मात दी थी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article