Aaj Ki Taza Khabar, 1 फरवरी, 2023: आम बजट 2023 पेश , जानिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पिटारे से क्या-क्या निकला

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 1, 2023, 04:32 PM IST

Aaj Ki Taza Khabar, Today's Breaking News, Hindi News, Hindi Samachar Today, Budget 2023- आज की ताजा खबर 1 फरवरी, 2023 बुधवार: बुधवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारण केंद्रीय बजट 2023 को संसद में पेश किया। देश और दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे जिनका आप सबसे सीधा सरोकार है।

Aaj Ki Taza Khabar, Budget 2023, आज की ताजा खबर, 1 फरवरी, 2023, बजट 2023: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में 2023-24 का बजट पेश कर दिया है। यह बजट मोदी सरकार 2.0 का आखिरी पूर्ण बजट है। वहीं झारखंड के धनबाद में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गयी है और कई अन्य घायल हो गये हैं। मरने वालों में 10 महिलाएं और तीन बच्चे भी शामिल हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बुधवार को खेला जाएगा। सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है और टीम इंडिया की कोशिश होगी कि तीसरा मैच जीतकर एक और सीरीज अपने पक्ष में किया जाए।

aaj ki taza khabar

आज की ताजा खबर: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी संसद में बजट

01 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने देश का केंद्रीय बजट (Union Budget) 2023-24 पेश किया। इस बार के बजट में गरीब तबकों, आदिवासी समुदाय, मछलीपालकों, किसानों पर खास फोकस रहा। इसके साथ ही बजट के दौरान वित्त मंत्री सीतारमण ने सप्तऋषि का भी जिक्र किया। दरअसल इस बजट की 7 प्राथमिकताएं हैं। जिन्हें सप्तऋषि कहकर संबोधित किया गया है। ये सप्तऋषि हैं- समावेशी विकास, अंतिम छोर तक पहुँचना, बुनियादी ढांचा और निवेश, क्षमता को उजागर करना, ग्रीन ग्रोथ, युवा शक्ति और वित्तीय क्षेत्र। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सनातन धर्म में भी सप्तर्षियों का विशेष स्थान माना गया है। जानिए इन सप्तर्षि के बारे में।

End of Feed