देश

Delhi Mumbai Expressway: देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे, ये हैं इसकी खासियतें-VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 31, 2023, 11:24 PM IST

Delhi-Mumbai Expressway हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन-राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे की तस्वीरें साझा कर कहा था हम समृद्ध भारत का निर्माण कर रहे हैं।

Delhi Mumbai Expressway का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। वहीं 12 फरवरी को देश को एक और हाईटेक एक्सप्रेसवे मिलने जा रहा है। दरअसल दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पहले हिस्सा का PM Modi 12 फरवरी को उद्घाटन करेंगे। देखिए 'पाठशाला' में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की खासियत!

देश की राजधानी दिल्ली को आर्थिक राजधानी मुंबई से जोड़ने वाला यह एक्सप्रेसवे दुनिया का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे है, पीएम मोदी इसका उद्घाटन करेंगे इसके तैयार होने के बाद दिल्ली से जयपुर के सफर में 2 घंटे कम लगेंगे, अभी दिल्ली से जयपुर के बीच सड़क मार्ग से करीब छह घंटे तक लगते हैं।

यह पूरा एक्सप्रेस वे कुल करीब 1350 KM का है। पहले फेज सोहना से दौसा का तकरीबन 210 KM बनकर तैयार है। ये एक्सप्रेसवे देश की इकॉनमी के लिए गेम चेंजर माना जा रहा है। इसके सोहना-दौसा स्ट्रेच का काम पूरा हो चुका है और प्रधानमंत्री मोदी 12 फरवरी को इसे हरी झंडी दिखा सकते हैं। वैसे तो देश में कई एक्सप्रेसवे बनाए जा चुके हैं लेकिन ये बेहद खास माना जा रहा है।

इस एक्सप्रेसवे पर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ियां चलेंगी और दिल्ली से मुंबई का सफर 12 घंटे में पूरा होगा। अभी इसमें 24 घंटे का समय लगता है। यह एक्सप्रेस आठ लेन का है लेकिन भविष्य में इसे बढ़ाकर 12 लेन का किया जा सकता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article