क्राइम

पति की मौत पर उठाया सवाल तो ननद ने करवा दिया मुंह काला, जूते की माला पहना कराई परेड

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 1, 2023, 08:20 AM IST

Maharashtra: महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक विधवा का पहले तो मुंह काला किया गया फिर उसकी परेड निकाली गई। इस घटना में मुख्य भूमिका महिला की ननद ने ही निभाई है। महिला का आरोप है कि गांव वालों के साथ मिलकर उसकी ननद ने उसके साथ दरिंदगी की है।

Image

पति की मौत पर सवाल उठाई तो मिली भयंकर सजा (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : BCCL

Maharashtra: महाराष्ट्र के नासिक जिले में हैवानियत भरी एक घटना सामने आई है। जहां एक महिला ने जब अपने पति की मौत पर सवाल उठाया तो उसके ससुराल वालों ने ही उसका जुलूस निकाल दिया। वो भी मुंह काला करके।

क्या है मामला

मिली जानकारी के अनुसार घटना नासिक जिले के एक गांव की है। यहां एक विधवा को पहले पीटा गया फिर उसका चेहरा काला करके परेड करवाया गया। दरअसल महिला के पति की मृत्यु कुछ दिनों पहले हो गई थी। इसकी जानकारी जब महिला को हुई तो अपने ससुराल पहुंची और उसने पति के मौत के बारे में पूछा। ससुराल वालों ने बताया कि उसके पति ने खुदकुशी कर ली है। जिस पर महिला ने सवाल खड़े कर दिए, इसी पर उसकी ननद भड़क गई और मारपीट शुरू हो गई।

मायके में थी महिला

महिला ने बताया कि उसका हाल में एक एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद उसके पति ने उसे मायके भेज दिया था, ताकि उसे आराम मिल सके। उसकी दो बेटियां हैं, जो पति के साथ ही रहती थी। मौत से कुछ दिनों पहले पति महिला से मिलने उसके मायके भी आया था। सबकुछ ठीक था फिर अचानक से उसका पति सुसाइड क्यों करेगा।

ननद की करतूत

पति की मौत के बाद जब महिला अपने ससुराल पहुंची तो उसने अपने सुहाग की मौत पर सवाल उठा दिया, जिससे उसकी ननद भड़क गई। पहले बहस हुई, फिर मारपीट और अंत में महिला का जुलूस निकाल दिया गया। ननद और कुछ अन्य महिलाओं ने पीड़िता के चेहरे पर कालिख पोत दी और उसे जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचित किया और तब जाकर महिला की जान बचाई जा सकी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article