एजुकेशन

घोषित हुए इलाहाबाद यूनिवर्सिटी एयू नॉन टीचिंग वैरियस पोस्ट परीक्षा के रिजल्ट, यहां से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Feb 1, 2023, 11:14 AM IST

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने नॉन टीचिंग भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है, जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे यहां से परिणाम देख सकेंगे। बता दें, यह नॉन टीचिंग वैरियस पोस्ट की भर्ती है।

Image

AU नॉन टीचिंग वैरियस पोस्ट परीक्षा के रिजल्ट

केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रयागराज (इलाहाबाद विश्वविद्यालय) ने ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर आयोजित की गई भर्ती परीक्षा के लिए रिजल्ट जारी किया है। उम्मीदवार जो एमटीएस, डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ), प्रयोगशाला परिचारक, प्रयोगशाला सहायक, लाइब्रेरी अटेंडेंट, स्टेनोग्राफर और अन्य नॉन टीचिंग परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक साइट से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

बता दें, यह गैर शिक्षण भर्ती थी, जो कि ग्रुप सी के लिए आयोजित की जा रही है।

पोस्ट वाइज घोषित हुआ परिणाम

परिणाम को पोस्ट वाइज घोषित किया गया है। इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन 24/09/2021 को हुए थे, जबकि 23/10/2021 तक आनलाइन अप्लाई किया जा सकता था। इसके लिए फीस जमा करने की तिथि 23/10/2021 थी, और परीक्षा 06/11/2022 (पद के अनुसार) से आयोजित की गई थी। इसके बाद से 2023 में 1 फरवरी को जाकर रिजल्ट घोषित किया गया है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article