देश

Aaj Ka Mausam: हिमाचल प्रदेश-उत्तराखंड में भारी बारिश, दिल्ली में वर्षा की संभावना; जानिए बिहार-यूपी का मौसम

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Aug 25, 2023, 07:54 AM IST

Aaj Ka Mausam: हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार को भी भारी बारिश हुई। बुधवार शाम से पालमपुर में 137 मिलीमीटर, नाहन में 93 मिलीमीटर, शिमला में 79 मिलीमीटर, धर्मशाला में 70 मिलीमीटर और मंडी में 57 मिलीमीटर बारिश हुई। अधिकारियों ने शुक्रवार को शिमला के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है।

Aaj Ka Mausam: हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण तहलका मचा हुआ है। सैंकडों लोगों की मौत हो चुकी है, सैंकड़ों घर गिर चुके है, नदियां उफान पर है और लैंडस्लाइड के कारण राज्य की दर्जनों सड़कों को बंद कर दिया गया है। ऐसा ही हाल उत्तराखंड का भी है। भारी बारिश के कारण दोनों राज्य तबाह हो चुके हैं। आज यानि कि शुक्रवार को भी हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश के आसार है। वहीं दिल्ली में भी आज बारिश हो सकती है। यूपी-बिहार में भी शुक्रवार को हल्की बारिश हो सकती है।

हिमाचल में भारी बारिश

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार को भी भारी बारिश हुई। बुधवार शाम से पालमपुर में 137 मिलीमीटर, नाहन में 93 मिलीमीटर, शिमला में 79 मिलीमीटर, धर्मशाला में 70 मिलीमीटर और मंडी में 57 मिलीमीटर बारिश हुई। अधिकारियों ने शुक्रवार को शिमला के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार को भी भारी बारिश हुई। स्थानीय मौसम विभाग कार्यालय ने शुक्रवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की और 30 अगस्त तक राज्य में बारिश होने का अनुमान जताया। प्रधान सचिव (राजस्व) ओंकार चंद शर्मा ने कहा कि राज्य में कम से कम 729 सड़कें बंद हैं और 2,897 बिजली ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से कई इलाकों में बिजली नहीं है। इस महीने राज्य में भूस्खलन और बारिश से संबंधित अन्य घटनाओं में लगभग 120 लोगों की मौत हो चुकी है। 14 अगस्त के बाद से ही लगभग 80 लोग मारे गए हैं। 24 जून को मानसून शुरू होने के बाद से हिमाचल प्रदेश में कुल 242 लोगों की मौत हुई है।

उत्तराखंड में भारी बारिश

उत्तराखंड में भी बारिश ने तबाही मचा रखी है। भारी बारिश के कारण राज्य की कई नदियां उफान पर हैं। गुरुवार को भी यहां तेज बारिश हुई है। कई जगह लैंडस्लाइड की भी खबर है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश का अनुमान जताया है। राज्य के 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, पौड़ी, टिहरी, ऊधमसिंहनगर, हरिद्वार, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल में भारी बारिश हो सकती है।

दिल्ली में बारिश

दिल्ली में आज बारिश होने का अनुमान है। दिल्ली के अलावा बिहार यूपी में भी आज हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, हरियाणा, पंजाब, मेघायल अरुणाचल प्रदेश में भी आज बारिश हो सकती है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article