देश

LoC पार करने की कोशिश कर रहा था पाकिस्तानी, सेना ने लिया पकड़; अब हो रही पूछताछ

सेना ने एलओसी पार कर रहे एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। शख्स एलओसी पार करने की कोशिश कर रहा था, तभी पकड़ा गया।

Image

एलओसी के पास से पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : PTI

भारतीय सेना ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के तारकुंडी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ की एक कोशिश को विफल करते हुए एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह व्यक्ति एलओसी पार कर भारत की सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था।

घुसपैठ के प्रयास के दौरान पकड़ा गया

सेना ने जानकारी दी कि संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए एलओसी के पास तैनात जवानों ने सतर्कता बरती और व्यक्ति को नियंत्रण रेखा पार करते वक्त दबोच लिया। सेना के अधिकारी फिलहाल पाकिस्तानी नागरिक से पूछताछ कर रहे हैं, जिसकी पहचान मोहम्मद अरीब अहमद के रूप में हुई है। वह कोटली जिले के निकियाल तहसील के डेटोट के रहने वाले मोहम्मद यूसुफ का पुत्र है। सेना के अनुसार, मोहम्मद अरीब अहमद अवैध रूप से भारतीय सीमा में प्रवेश की कोशिश कर रहा था।

सेना कर रही पूछताछ

सेना सूत्रों ने बताया कि आरोपी के पास से कुछ सामान भी बरामद हुआ है, जिसकी प्रकृति और उद्देश्य की जांच की जा रही है। फिलहाल सेना के अधिकारी आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं। पूछताछ के बाद उसे आवश्यक जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के हवाले किया जाएगा।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article