देश

मनुस्मृति जलाकर सिगरेट जलाने, चिकन पकाने वाली लड़की बोली- न नॉन वेज खाती हूं, न ,स्मोकिंग मेरा विरोध तो बस-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2023, 07:48 PM IST

Manusmriti Book chicken stove: मनुस्मृति जलाकर सिगरेट जलाने वाली और चिकन पकाने वाली लड़की का बयान आया है, मनुस्मृति जलाने वाली प्रिया दास बिहार के शेखपुरा की रहने वाली हैं।

Image

मनुस्मृति जलाकर सिगरेट जलाने, चिकन पकाने वाली लड़की बोली- न नॉन वेज खाती हूं, न ,स्मोकिंग मेरा विरोध तो बस-Video

सोशल मीडिया पर हाल ही में बिहार का एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक लड़की मनुस्मृति को आग लगाते हुए दिख रही है, वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स में भारी आक्रोश सामने आ रहा है, वहीं इस लड़की जिसका नाम प्रिया दास (Priya Das) है उसका बयान सामने आया है।

बिहार के शेखपुरा की रहने वाली प्रिया पढ़ाई कर रही हैं साथ ही वो राजनीति में भी सक्रिय है और वो लालू यादव की पार्टी आरजेडी से जुड़ी हुई हैं बताते हैं कि पार्टी में वो महिला प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव के पद पर है।

'इस तरह की किताब का विरोध करना चाहिए'

ट्विटर पर मनुस्मृति जलाकर सिगरेट पीने और चिकन पकाने के वीडियो को तमाम लोगों देखा और कई लोगों ने मनुस्मृति जलाने को गलत बताया है।

वहीं एक मीडिया हाउस से बातचीत में प्रिया ने दलितों को मनुस्मृति का विरोध करने को कहा उन्होंने कहा कि दलित लोगों को आगे आना चाहिए और इस तरह की किताब का विरोध करना चाहिए।

Manusmriti Book Burned

बिहार का एक वीडियो वायरल हो रहा है

'मैं न नॉनवेज खाती हूं, न सिगरेट पीती हूं'

प्रिया का कहना है कि मैं न नॉनवेज खाती हूं, न सिगरेट पीती हूं उन्होंने कहा कि सिर्फ विरोध दर्ज कराने के लिए वीडियो में चिकन पकाया था और मनुस्मृति को जलाया, प्रिया दास ने कहा कि इस किताब में इंसान और महिलाओं को लेकर कई ऐसी चीजें बताई गई हैं, जो कहीं से भी उचित नहीं हैं, इस किताब का तो एक-एक पन्‍ना जल जाना चाहिए।

क्यों उठाया ऐसा कदम

प्रिया दास ने बताया कि उन्होंने करीब 500 रुपये में मनुस्मृति खरीदी थी उन्होंने बताया मनुस्मृति में ये लिखा है कि अगर महिला मदिरापान करती है तो उसे कई प्रकार के दंड दिए जा सकते हैं साथ ही न्याय करने से पहले संबंधित लोगों की जाति पता लगाने की बात लिखी गई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article