देश

Uttarakhand News: पौड़ी बस हादसे में 25 की मौत, 21 बचाए गए

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 08:27 AM IST

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के बिरोनखाल इलाके में बारातियों से भरी बस 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। 25 लोगों की मौत हो चुकी है। घटना स्थल पर राहत बचाव जारी है।

उत्तराखंड: उत्तराखंड के पौड़ी जिले में बारातियों से भरी बस खाई में गिर गई जिसमें 25 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 21 लोगों को बचाया गया है। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि 45 से 50 लोगों को ले जा रही एक बस 500 मीटर की खाई में गिर गई थी। उत्तराखंड पुलिस ने रात मे ट्वीट कर बताया कि अब तक 9 घायलों को बचाया गया है। आपदा नियंत्रण कक्ष ने बताया कि पौड़ी जिले के बीरोंखाल इलाके में मंगलवार शाम को एक शादी समारोह के 45-50 लोगों को लेकर जा रही एक बस खाई में गिर गई, जिससे भारी हताहत होने की आशंका है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी राज्य आपदा प्रबंधन केंद्र पहुंचे। बस हादसे पर उन्होंने कहा कि दुर्घटनास्थल के लिए राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमें जुटी हैं। हम सभी सुविधाएं दुर्घटनास्थल तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। स्थानीय ग्रामीण बचाव अभियान में मदद कर रहे हैं।

बस लालढांग से बीरोंनखाल के एक गांव की ओर जा रही थी तब सिमरी मोड़ के पास बस हादसे का शिकार हो गई। हादसा शाम करीब साढ़े सात बजे हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान जारी है लेकिन अंधेरे के कारण बचावकर्मियों के प्रयास बाधित हो रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि दुर्घटनास्थल पर रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं है और ग्रामीण अपने मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट की मदद से बस में फंसे लोगों को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और ब्योरे का इंतजार है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 23 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज पीएम मोदी करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात...अल नीनो से हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र में बाढ़ की आशंका, पुणे-पटना इंडिगो उड़ान को लखनऊ भेजा गया

आज की ताजा खबर, 23 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज पीएम मोदी करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात...अल नीनो से हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र में बाढ़ की आशंका, पुणे-पटना इंडिगो उड़ान को लखनऊ भेजा गया

माथे पर तिलक और गले में माला...उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी सैदा मिर्जियोयेव के अंदाज ने जीता दिल

माथे पर तिलक और गले में माला...उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी सैदा मिर्जियोयेव के अंदाज ने जीता दिल

बिना किसी समझौते के खत्म हुआ COP31 जलवायु शिखर सम्मेलन; पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- भारत अंत तक डटा रहा

बिना किसी समझौते के खत्म हुआ COP31 जलवायु शिखर सम्मेलन; पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- भारत अंत तक डटा रहा

अयोध्या-जनकपुर के बीच आज से शुरू होगी सीधी रेल सेवा, प्रधानमंत्री मोदी और बालेंद्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी...जानें- ट्रेन का नाम?

अयोध्या-जनकपुर के बीच आज से शुरू होगी सीधी रेल सेवा, प्रधानमंत्री मोदी और बालेंद्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी...जानें- ट्रेन का नाम?

'फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थानों को निशाना न बनाएं': CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश

'फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थानों को निशाना न बनाएं': CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश