देश

Corona Case: महाराष्ट्र में कोरोना के 84 नए मामले मिले, इस साल अब तक 7 की मौत

Corona Case in Maharashtra: राज्य में इस समय कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 467 है। सरकार और स्वास्थ्य विभाग नागरिकों से सतर्क रहने, मास्क पहनने और भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचने की अपील कर रहे हैं।

Image

राज्य में इस समय कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 467 है

Photo : iStock

Corona Case in Maharashtra: महाराष्ट्र में जनवरी 2025 से अब तक कुल 10,324 स्वैब सैंपल की जांच की गई है, जिनमें से 681 सैंपल कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इन मामलों में से 411 मरीज केवल मुंबई से सामने आए हैं।आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राज्य में शुक्रवार को 84 नए कोविड पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिनमें मुंबई से 32, ठाणे से 16, और शेष अन्य जिलों से हैं। साथ ही शुक्रवार को 207 मरीज कोविड संक्रमण से ठीक भी हुए हैं।

जनवरी 2025 से अब तक राज्य में कोविड से कुल सात मौतें दर्ज की गई हैं। इनमें से छह मरीजों को पहले से अन्य गंभीर बीमारियां (कॉमोरबिडिटीज) थीं।बताया गया है कि एक मरीज को हाइपोकैल्सेमिक सीजर और नेफ्रोटिक सिंड्रोम था। दूसरे मरीज को कैंसर था। तीसरे मरीज को स्ट्रोक (सेरेब्रोवैस्कुलर डिजीज) और दौरे पड़ते थे।

वहीं, चौथे मरीज को डायबिटिक कीटोएसिडोसिस (डीकेए) और लोअर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (एलआरटीआई) था। पांचवें मरीज को इंटरस्टिशियल लंग डिजीज (आईएलडी) थी।छठा मरीज डायबिटिक था और 2014 से लकवाग्रस्त था। सातवीं मरीज 47 वर्षीय महिला थी, जिसे बुखार और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में कोविड मामलों की संख्या में समय-समय पर वृद्धि देखी जा रही है, जो केवल महाराष्ट्र तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य राज्यों और कुछ देशों में भी इसी तरह की स्थिति देखी जा रही है।

IANS इनपुट

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article