देश

Tamil Nadu Landslide: तमिलनाडु के तिरुवन्नामलई में लैंड स्लाइड तीन बच्चों सहित में 7 लोग मलबे में दबे

Tamil Nadu Landslide: तमिलनाडु के तिरुवन्नामलई में रविवार देर शाम लैंड स्लाइड हो गया, हादसे में 2 परिवारों के सात लोगों के फंसे होने की आशंका है।

Image

तिरुवन्नामलई में लैंड स्लाइड (फाइल फोटो)

Tamil Nadu Landslide News: तमिलनाडु के तिरुवन्नामलई में रविवार देर शाम लैंड स्लाइड हो गया, इसमें एक पहाड़ी की निचली ढलान पर बनी एक इमारत भूस्खलन की चपेट में आ गई, इस लैंड स्लाइड में 2 परिवारों के सात लोगों के फंसे होने की आशंका है, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं।

जिला कलेक्टर डी. भास्कर पांडियन ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि दो दम्पति और उनके तीन बच्चे घर के अंदर फंसे हुए हैं, क्योंकि उनका पता नहीं चल पाया है। यह घटना रविवार शाम को हुई, जब तिरुवन्नामलई में अन्नामलईयार पहाड़ियों की तलहटी में स्थित वीओसी नगर में भूस्खलन हुआ, जिससे कई घर क्षतिग्रस्त हो गए।

माना जा रहा है कि भूस्खलन की वजह चक्रवात फेंगल के प्रभाव में रविवार को पूरे दिन जिले में हुई भारी बारिश है। घटनास्थल के पास कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और जिला प्रशासन ने वहां रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। स्थानीय पुलिस के साथ SDRF और NDRF की टीम मलबे के अंदर दबे लोगों को रेस्क्यू करने के काम में जुटी हुई है।

इलाके में घरों के ठीक ऊपर एक चट्टान है, इसलिए जिला प्रशासन बचाव अभियान शुरू करने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमों के आने का इंतजार कर रहा था। DM के मुताबिक घर के ऊपर एक बहुत बड़ी चट्टान है और अगर बचाव अभियान सही तरीके से नहीं चलाया गया तो चट्टान के घर पर गिरने की संभावना है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article