राँची

झारखंड में बरपा कुदरत का कहर, लैंडस्लाइड और वज्रपात से चार बच्चों की मौत

झारखंड में शनिवार को कुदरत का कहर दिखा है। वज्रपात और लैंडस्लाइड की घटनाओं में चार बच्चों की मौत हो गई। दोनों घटनाएं अलग-अलग जिलों की हैं, जहां कुदरत के कहर की चपेट में कई बच्चे आ गए और चार की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य का इलाज चल रहा है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

झारखंड में दशहरा के दिन शनिवार को दो दर्दनाक हादसों में चार बच्चों की मौत हो गई। पहली घटना गुमला जिले के पालकोट प्रखंड की है, जहां वज्रपात की चपेट में आकर दो बच्चों ने दम तोड़ दिया। दूसरी घटना में दुमका जिले के जोगिया मोड़ में मिट्टी के ढेर के नीचे दबकर दो बच्चों की जान चली गई।

बकरी चराने गए थे बच्चे

बताया गया कि गुमला के पालकोट प्रखंड के पीढ़ा चट्टान गांव में बच्चे बकरी चराने गए थे। बारिश होने लगी तो बच्चे एक जंगली गुफा में छिप गए। इसी दौरान वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आकर चार बच्चे सोमराज राम, राहुल राम, सुनील राम, बिंदेश्वर राम अचेत हो गए। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने बच्चों को पालकोट प्रखंड मुख्यालय स्थित अस्पताल पहुंचाया, जहां सोमराज और राहुल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दो अन्य बच्चों का इलाज चल रहा है।

लैंडस्लाइड से गई जान

दूसरी घटना के बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवघर- दुमका को जोड़ने वाले एनएच पर जोगिया मोड़ के पास खुदाई कर इकट्ठा की गई मिट्टी का टीला ढहने की वजह से वहां खेल रहे दो बच्चे उसके नीचे दब गए। इसकी जानकारी मिलने पर पोकलेन और जेसीबी बुलाकर मिट्टी हटाई गई, लेकिन तब तक उसके नीचे दबे दोनों बच्चों की मौत हो गई थी। ये दोनों हथनामा गांव निवासी सिद्दीक मियां एवं मुमताज मियां के बच्चे थे।

लोगों ने ठेकेदार पर लगाया आरोप

घटना की सूचना मिलने पर जरमुंडी के पुलिस निरीक्षक श्यामानंद मंडल मौके पर पहुंचे। दोनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण करा रही कंपनी के ठेकेदार ने खतरनाक तरीके से जगह-जगह मिट्टी के टीले खड़े कर दिए हैं। इसके कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं।

इनपुट: आईएएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article