देश

कश्मीर में सेना को बड़ी कामयाबी, कुपवाड़ा में 5 लश्कर आतंकियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Oct 26, 2023, 07:21 PM IST

Kupwara Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा के 5 आतंकियों को सेना ने ढेर कर घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी है।

Image

लश्कर-ए-तैयबा के 5 आतंकियों को सेना ने किया ढेर

जम्‍मू-कश्‍मीर के कुपवाड़ा के माछिल सेक्‍टर में सेना और पुल‍िस के ज्वाइंट ऑपरेशन में 5 आतंक‍ियों को मार ग‍िराया गया बताते हैं कि ये आतंकी पाकिस्तानी सीमा से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे लेकिन इंडियन आर्मी ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया, पांच आतंक‍ियों का एनकाउंटर सेना की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोशल मीड‍िया 'एक्स' पर जानकारी देते हुए कहा कि लश्कर ए तैयबा के तीन और आतंकवादी मारे गए ज‍िससे इनकी कुल संख्‍या 5 हो गई है, इन सभी आतंकियों की पहचान सुनिश्चित की जा रही है।

माछिल सेक्‍टर में पुलिस के एक विशेष इनपुट के आधार पर सेना के साथ संयुक्त अभियान शुरू किया गया जिसमें संभावित घुसपैठ के प्रयास के बारे में पहले से ही आगाह किया गया था।

मौके पर तलाशी अभियान जारी

एडीजीपी कश्मीर ने बताया क‍ि लश्कर के तीन और आतंकवादी मारे गए दो आतंकवादी पहले मारे गए थे यानि 5 आतंक‍ियों को ढेर कर द‍िया गया, वहीं मौके पर तलाशी अभियान भी जारी है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!