देश

झारखंड के गुमला में जेजेएमपी के तीन माओवादी एनकाउंटर में ढेर, AK-47 बरामद, 5 लाख का इनामी छोटू भी मारा गया

झारखंड के गुमला में जेजेएमपी के तीन उग्रवादी एनकाउंटर में मारे गए हैं। झारखंड पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मारे गए माओवादियों में 5 लाख का इनामी छोटू भी शामिल है।

Image

गुमला में तीन माओवादी ढेर (File photo)

Gumla Encounter: झारखंड के गुमला में जेजेएमपी के तीन नक्सली एनकाउंटर में मारे गए हैं। झारखंड पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मारे गए माओवादियों में 5 लाख का इनामी छोटू भी शामिल है। घटनास्थल से तीन हथियार भी बरामद किए गए हैं। एक Ak-47, एक इंसास और एक एसएलआर हथियार बरामद हुए हैं। गुमला के बिशनपुर थाना क्षेत्र में यह मुठभेड़ हुई जिसमें तीनों माओवादी मारे गए।

तलाशी अभियान जारी

झारखंड जगुआर और गुमला पुलिस सहित सुरक्षा बलों और झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के माओवादियों के बीच बिष्णुपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक जंगली इलाके में सुबह करीब 8 बजे मुठभेड़ हुई। महानिरीक्षक (अभियान) और झारखंड पुलिस प्रवक्ता माइकल राज एस ने बताया कि मुठभेड़ में जेजेएमपी के तीन माओवादी मारे गए। घटनास्थल से तीन हथियार भी बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

जेजेएमपी के तीन माओवादी मारे गए

गुमला पुलिस ने जेजेएमपी के तीन उग्रवादियों को एनकाउंटर में मार गिराया है, जिनमें पांच लाख के दो इनामी नक्सली शामिल हैं। मारे गए नक्सलियों की पहचान लालू लोहरा, छोटू उरांव और सुजीत उरांव के रूप में हुई है।

कौन थे मारे गए माओवादी?

लालू लोहरा: लोहरदगा का रहने वाला, सब जोनल कमांडर, एके-47 बरामद, पांच लाख का इनामी

छोटू उरांव: लातेहार का रहने वाला, सब जोनल कमांडर, पांच लाख का इनामी

सुजीत उरांव: लोहरदगा का रहने वाला, कैडर

माओवादियों के खिलाफ मुहिम

यह एनकाउंटर गुमला के बिशनपुर थाना क्षेत्र के केचकी के रगड़ी टोली में हुआ। गुमला पुलिस की इस कार्रवाई से माओवादियों के खिलाफ उनकी मुहिम को बड़ी सफलता मिली है। गुमला एसपी हारिश बिन जमां और उनकी टीम उग्रवादियों के लिए काल बनी हुई है। साल 2025 में आधा दर्जन से अधिक माओवादियों को एनकाउंटर में मार गिराने वाली गुमला एसपी की टीम ने झारखंड जगुआर के साथ मिलकर एक बार फिर एनकाउंटर में तीन माओवादियों को मार गिराया है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज