देश

कोरोना के जिस वेरिएंट ने चीन में मचा रखी है तबाही, उसके 3 केस भारत में भी मिले

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 21, 2022, 06:57 PM IST

Omicron Subvariant BF.7: चीन में इस समय कोरोना ने तबाही मचा रखी है। इस तबाही के लिए ओमिक्रॉन सबवेरिएंट बीएफ.7 को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। बीएफ.7 ओमीक्रोन के स्वरूप बीए.5 का सब वेरिएंट है। इसमें संक्रमण की क्षमता बहुत अधिक होती है। इसकी इनक्यूबेशन अवधि भी कम होती है।

Omicron Subvariant BF.7: चीन में कोरोना के जिस वेरिएंट ने तबाही मचा रखी है, उसके तीन मामले भारत में भी आ गए हैं। यही कारण है कि सरकार इस मामले को गंभीरता से लेती दिख रही है और अपनी तैयारियों को और मजबूत करने में जुट गई है। इसे लेकर दिल्ली में एक मीटिंग भी हो चुकी है।

कहां मिले मामले

पीटीआई के अनुसार आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को कहा कि ओमिक्रॉन सबवेरिएंट बीएफ.7 के तीन मामले अब तक भारत में पाए गए हैं। गुजरात में अक्टूबर में BF.7 के पहले मामले का पता चला था। अब तक गुजरात से दो मामले सामने आए हैं जबकि ओडिशा से एक मामला सामने आया है।

चीन में कहर

ओमिक्रॉन सबवेरिएंट बीएफ.7 ने चीन के कई शहरों में तबाही मचा रखी है। एक के बाद लोगों को यह अपना शिकार बना रहा है। दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है। कहा जा रहा है कि ओमिक्रॉन सबवेरिएंट बीएफ.7 के कारण ही चीन में कोरोना के मामले में उछाल आया है।

इन देशों में बरपा चुका है कहर

बीएफ.7 ओमीक्रोन के स्वरूप बीए.5 का सब वेरिएंट है। इसमें संक्रमण की क्षमता बहुत अधिक होती है। इसकी इनक्यूबेशन अवधि कम होती है। यह टीका लगाए जा चुके लोगों को भी संक्रमित कर सकता है। ओमिक्रॉन सबवेरिएंट बीएफ.7 चीन से पहले अमेरिका, ब्रिटेन, बेल्जियम, जर्मनी, फ्रांस और डेनमार्क समेत कई देशों में पहले ही कहर बरपा चुका है। बीएफ.7 के अमेरिका में अक्टूबर में 5% से अधिक मामले थे। वहीं ब्रिटेन में 7.26% मामले बीएफ.7 के थे।

भारत सतर्क

भारत सरकार इस मामले में पहले से ही सतर्क दिख रही है। दिल्ली में बुधवार को ही इस मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के नेतृत्व में मीटिंग हुई है, जिसमें तैयारियों की समीक्षा की गई है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article