देश

कोविडः 70% भारतीयों ने नहीं लगवाई बूस्टर डोज, मांडविया बोले- खत्म नहीं हुआ है कोरोना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 21, 2022, 04:10 PM IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने चीन में कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि के बीच भारत में कोविड की स्थिति पर चर्चा के लिए बुधवार को एक बैठक की अध्यक्षता की। इस मीटिंग में कोरोना के खतरे को लेकर चर्चा की गई। हाल ही में चीन में कोरोना के मामले में वृद्धि हुई है। जिसके बाद से भारत पर भी खतरा मंडरा रहा है।

चीन के साथ-साथ पूरी दुनिया में कोरोना का खतरा एक बार फिर से बढ़ता नजर आ रहा है। भारत इस मामले को लेकर पहले से ही सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में दिल्ली में बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के नेतृत्व में एक मीटिंग की गई, जहां कोरोना को लेकर चर्चा की गई और आगे की रणनीति पर विचार किया गया।

इस मीटिंग के बाद जो जानकारी सामने आई है, वो काफी डराने और सतर्क करने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार करीब 70 प्रतिशत भारतीयों ने कोरोना वैक्सीन के बूस्टर डोज से दूरी बना रखी है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने साफ कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है।

मीटिंग के बाद नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वी. के. पॉल ने कहा- "केवल 27-28% लोगों ने एहतियाती खुराक ली है। हम अन्य लोगों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों से अपील करते हैं कि वे एहतियाती खुराक लें। एहतियाती खुराक अनिवार्य है और सभी के लिए जरूरी है। अगर आप भीड़भाड़ वाली जगह, घर के अंदर या बाहर हैं तो मास्क का इस्तेमाल करें। यह उन लोगों के लिए और भी महत्वपूर्ण है, जिन्हें पहले से कोई बीमारी है या जिनकी उम्र अधिक है।"

वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- कुछ देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज विशेषज्ञों और अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। COVID अभी खत्म नहीं हुआ है। मैंने सभी को सतर्क रहने और निगरानी मजबूत करने का निर्देश दिया है। हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।"

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article