देश

गुजरात के अमरेली में भूकंप, 3.1 रही तीव्रता, जान-माल के नुकसान की खबर नहीं

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Feb 23, 2023, 05:56 PM IST

गांधीनगर स्थित भूकंप अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) के एक अधिकारी ने बताया कि अमरेली जिले के सावरकुंडला तालुक के मिटियाला गांव में 6.2 किलोमीटर की गहराई में यह भूकंप आया।

Image

गुजरात के अमरेली में 3.1 तीव्रता के भूकंप का झटका

Photo : iStock

गुजरात के अमरेली जिले के सावरकुंडला तालुक में बृहस्पतिवार को 3.1 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया । एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जिले के अधिकारियों ने बताया कि इस भूकंप से किसी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

गांधीनगर स्थित भूकंप अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) के एक अधिकारी ने बताया कि अमरेली जिले के सावरकुंडला तालुक के मिटियाला गांव में 6.2 किलोमीटर की गहराई में यह भूकंप आया। आईएसआर ने कहा है कि इससे पहले 19 फरवरी को सौराष्ट्र क्षेत्र के अमरेली जिले के खंभा इलाके में 2.2 तीव्रता का भूकंप आया था।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article