देश

26/11 मुंबई हमला: दिल्ली की अदालत ने तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत बढ़ाई, स्वास्थ्य पर मांगी तिहाड़ जेल से रिपोर्ट

26/11 के मुख्य साजिशकर्ता डेविड कोलमैन हेडली उर्फ ​​दाऊद गिलानी के करीबी सहयोगी राणा को इसी साल अप्रैल में ही भारत लाया गया था। वह तिहाड़ जेल में बंद है।

Image

तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत बढ़ी

26/11 Mumbai terror attack: दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को 26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा की न्यायिक हिरासत 9 जुलाई तक बढ़ा दी। विशेष न्यायाधीश चंदर जीत सिंह ने यह आदेश तब दिया जब राणा को पहले दी गई न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत में पेश किया गया। इस बीच, न्यायाधीश ने राणा के स्वास्थ्य की स्थिति पर 9 जून तक तिहाड़ जेल से स्थिति रिपोर्ट मांगी है, क्योंकि उसके वकील ने उसके स्वास्थ्य के बारे में चिंता जताई थी।

अप्रैल 2025 में भारत लाया गया था

26/11 के मुख्य साजिशकर्ता डेविड कोलमैन हेडली उर्फ दाऊद गिलानी के करीबी सहयोगी राणा को इसी साल अप्रैल में ही भारत लाया गया था। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 4 अप्रैल 2025 को उसके भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ उसकी समीक्षा याचिका खारिज कर दी थी। अदालत ने उसे पिछले महीने न्यायिक हिरासत में भेजा था। 26 नवंबर, 2008 को 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों के एक समूह ने समुद्री मार्ग से मुंबई में घुसने के बाद रेलवे स्टेशन, दो आलीशान होटलों और एक यहूदी केंद्र पर हमला किया था। लगभग 60 घंटे तक चले हमले में 166 लोग मारे गए थे।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article