देश

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में भारी बवाल, झड़प के बाद 21 गिरफ्तार; 17 मार्च तक इंटरनेट सेवाएं निलंबित

West Bengal Clash: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में दो समूहों के बीच झड़प के सिलसिले में 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक आदेश के अनुसार, किसी भी तरह के अपराध को भड़काने से रोकने के लिए राज्य सरकार ने सैंथिया शहर और सैंथिया पुलिस थाना क्षेत्र के पांच अन्य निकटवर्ती पंचायत क्षेत्रों में 17 मार्च तक इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं।

Image

बीरभूम पुलिस (फाइल फोटो) (फोटो साभार: @BirbhumPolice)

Photo : Twitter

West Bengal Clash: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में दो समूहों के बीच झड़प के सिलसिले में 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह झड़प शुक्रवार शाम सैंथिया पुलिस थाना क्षेत्र में हुई।

इंटरनेट सेवाएं निलंबित

एक आदेश के अनुसार, किसी भी तरह के अपराध को भड़काने से रोकने के लिए राज्य सरकार ने सैंथिया शहर और सैंथिया पुलिस थाना क्षेत्र के पांच अन्य निकटवर्ती पंचायत क्षेत्रों में 17 मार्च तक इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। उन्होंने कहा कि तब से क्षेत्र में स्थिति शांतिपूर्ण है। उन्होंने बताया कि हिंसा में दोनों समूहों के कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं और उन्हें चिकित्सा सहायता दी गई। अधिकारी ने बताया कि कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article