दुनिया

Pakistan: पंजाब सरकार का अजीबो-गरीब फरमान, शिक्षण संस्थानों में अगर बॉलीवुड गानों पर कोई नाचा तो होगी कार्रवाई

Bollywood Song Ban: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने नया फरमान जारी किया है। पंजाब प्रांत की सरकार ने सभी कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों में भारतीय बॉलीवुड गानों पर नाचने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अगर यह आदेश नहीं माने गए तो सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Image

पाकिस्तानी छात्र

Photo : iStock

Bollywood Song Ban: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने नया फरमान जारी किया है। पंजाब प्रांत की सरकार ने सभी कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों में भारतीय बॉलीवुड गानों पर नाचने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अगर यह आदेश नहीं माने गए तो सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।पंजाब के लोक शिक्षण निदेशालय ने लाहौर संभाग के सभी शिक्षा निदेशकों (कॉलेजों) को एक निर्देश जारी किया है, जिसमें उनसे सार्वजनिक और निजी कॉलेजों में अनैतिक और अश्लील गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया गया है।

अधिसूचना में इस बात पर जोर दिया गया है कि शिक्षण संस्थानों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और इस तरह की गतिविधियों को ऐसे वातावरण में अनुचित माना जाता है। कॉलेज अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि ये गतिविधियां न हों। साथ ही प्रिंसिपल और शिक्षा निदेशकों सहित लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article