देश

प्लेन के लैंडिंग गियर में छिपकर काबुल से दिल्ली पहुंच गया 13 साल का बच्चा, वापस भेजा गया

काबुल से दिल्ली आई कम एयरलाइंस की फ्लाइट (RQ-4401) में करीब 13 साल का एक बच्चा लैंडिंग गियर के हिस्से में छिपकर दिल्ली पहुंच गया।

Image

लैंडिंग गियर में छिपकर काबुल से दिल्ली पहुंच गया 13 साल का बच्चा (AI Photo- Socio Pulse)

दिल्ली एयरपोर्ट पर रविवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। काबुल से दिल्ली आई कम एयरलाइंस की फ्लाइट RQ-4401 में एक 13 वर्षीय बच्चा लैंडिंग गियर के हिस्से में छिपकर भारत पहुंच गया। 21 सितंबर की सुबह करीब 11:10 बजे एयरलाइन के सुरक्षा कर्मियों ने विमान के पास घूमते हुए इस बच्चे को देखा। पूछताछ में पता चला कि वह अफगानिस्तान के कुंदुज शहर का रहने वाला है और बिना टिकट विमान में लैंडिंग गियर के हिस्से में छिपकर आया था।

भेजा गया काबुल

एयरक्राफ्ट की तलाशी के दौरान सुरक्षा और इंजीनियरिंग टीम को लैंडिंग गियर एरिया से एक छोटा लाल रंग का ऑडियो स्पीकर भी मिला। बाद में बच्चे को एयरपोर्ट के I-to-I क्षेत्र में लाकर पूछताछ की गई, जहां विभिन्न एजेंसियों ने उससे सवाल-जवाब किए। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद, उसी दिन दोपहर कम एयरलाइंस की वापसी फ्लाइट RQ-4402 से उसे काबुल भेज दिया गया।

Mohit Om
मोहित ओमauthor

जनमानस की खबर को पाठकों तक पहुंचाना ही एकमात्र लक्ष्य। एक दशक से ज्यादा पत्रकारिता का अनुभव। अपराध के पीछे की साजिश को बेपर्दा करने वाली हर खबर पर पैनी निगाह रखता हूँ।

और पढ़ें
End of Article