देश

Lightning Strikes: पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा और पूर्व बर्धमान जिलों में बिजली गिरने से 17 लोगों की दर्दनाक मौत

आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि पूर्व बर्धमान जिले में बिजली गिरने से माधबदिही के 60 साल के सनातन पात्रा 60 साल के और 32 परिमल दास औसग्राम के 25 राबिन टुडू, रैना के 25 साल अभिजीत संतरा और मंगलकोट के 64 के बुरो मद्दी की मौत हो गई।

Image

बिजली गिरने से 13 लोगों की दर्दनाक मौत (प्रतीकात्मक फोटो:istock)

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा और पूर्व बर्धमान ज़िलों में गुरूवार यानी 24 जुलाई को बिजली गिरने की घटनाओं में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। बांकुरा के पुलिस अधीक्षक वैभव तिवारी ने बताया कि गरज के साथ बारिश के दौरान जिले के विभिन्न हिस्सों में बिजली गिरने से कुछ लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि ओंडा में चार लोगों की मौत हुई, जबकि कोटुलपुर, जॉयपुर, पत्रासेयर और इंदास थाना क्षेत्रों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्व बर्धमान जिले में बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि माधबडीही में दो लोगों की मौत हुई, जबकि ज़िले के औसग्राम, मंगलकोट और रैना थाना क्षेत्रों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। बांकुरा में 9, पूर्व बर्धमान में 4, पश्चिम मिदनापुर में 2, दक्षिण दिनाजपुर में 1 और पुरुलिया में 1 की मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है। सूत्रों ने बताया कि बांकुरा के ओंडा में 48 साल के नारायण सार, 38 साल के जाबा बाउरी , 49 साल के तिलोका मल की धान के खेत में काम करने के दौरान मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि जिले में मरने वाले अन्य लोग कोतुलपुर के 50 साल के जियाउल हक मोल्ला, 20 साल के पत्रसयेर के जिबन घोष , 60 साल के इंदास के इस्माइल मंडल और जॉयपुर के 38 साल के उत्तम भुनिया हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article