वाराणसी

Gonda News: बिजली के खंभे से बाड़ में उतरा करंट, चपेट में आने से दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत

यूपी के गोंडा जिले में खेत जोतने गए दो भाइयों समेत तीन लोगों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि छोटे भाई को बचाने के गया बड़ा भाई और उसका दोस्त भी करंट की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौत हो गई।

Image

करंट की चपेट में आने से तीन की मौत (फोटो - iStock)

Photo : iStock

Gonda News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के वजीरगंज इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। सोमवार देर शाम खेत में काम करते हुए समय अचानक करंट की चपेट में आने से दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि खेत में हाईटेंशन लाइन का खंभा लगा हुआ था। जिससे खेत की बाड़ में लगे कंटीले तालों में बारिश के बाद करंट आ गया और यह हादसा हो गया। इस घटना से पूरे परिवार में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

करंट की चपेट में आने से तीन की मौत

पुलिस सूत्रों ने बताया कि वजीरगंज थाना क्षेत्र के परसिया निवासी अंजनी कुमार तिवारी के खेत में हाईटेंशन लाइन का खंभा लगा हुआ है। पास में स्थित सरकारी नलकूप के लिए स्थापित ट्रांसफार्मर से खेत की बाड़ में लगे कंटीले तारों में दिन में बारिश होने के कारण करंट आ गया। आज देर शाम खेत की जोताई करते समय तिवारी का छोटा बेटा शिवम (17) करंट की चपेट में आ गया। शिवम को बचाने के प्रयास में उसका बड़ा भाई सत्य नारायण (19) और उनका दोस्त रवि पांडेय (22) भी हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गए। परिणामस्वरूप तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

विद्युत विभाग की लापरवाही से हुआ हादसा

सूत्रों ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में प्रथम दृष्टया विद्युत विभाग की लापरवाही सामने आ रही है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि बिजली के खंभे के तार के संपर्क से खेत में फैले कंटीले तारों में करंट प्रवाहित हो गया था। देवीपाटन मंडल के मुख्य विद्युत अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है और अधिशासी अभियंता से इस संबंध में विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब की गई है। उन्होंने कहा कि अगर विभागीय लापरवाही पाई जाती है तो दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियंता यथार्थ मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article