देश

कौन हैं 107 साल की ये बुजुर्ग महिला, जिनके पैर छूकर PM Modi ने लिया आशीर्वाद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 20, 2023, 10:49 PM IST

शनिवार को नई दिल्ली के सुब्रमण्यम हॉल में आयोजित ग्लोबल मिलेट्स (श्री अन्ना) सम्मेलन के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाजरा को 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' योजना में शामिल करने की घोषणा की, जिसे देश भर के 19 जिलों में लागू किया जाएगा। इसी कार्यक्रम के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पीएम मोदी 107 साल की बुजुर्ग महिला के पैर छूते नजर आ रहे हैं। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर कौन हैं ये बुजुर्ग महिला जिनके आगे पीएम भी झुक गए।

इस बुजुर्ग महिला का नाम पप्पम्मल है, जो तमिलनाडु की रहने वाली हैं। यह अपने जैविक तरीके से खेती करने के लिए जानी जाती हैं। इन्हें पद्म श्री भी मिल चुका है। दरअसल दिल्ली में आयोजित ग्लोबल मिलेट्स (श्री अन्ना) सम्मेलन में शामिल होने के लिए पप्पम्मल को भी बुलाया गया। वो इसी में शामिल होने के लिए पहुंची थीं।

इसी कार्यक्रम में उनकी मुलाकात पीएम मोदी से हुई। वीडियो में दिख रहा है कि पीएम मोदी पप्पम्मल से स्नेह पूर्वक बात कर रहे हैं। उनसे उनका हाल-चाल पूछ रहे हैं। इसी दौरान पीएम मोदी उनका पैर छूकर आशीर्वाद भी लेते हैं।

शनिवार को नई दिल्ली के सुब्रमण्यम हॉल में आयोजित ग्लोबल मिलेट्स (श्री अन्ना) सम्मेलन के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाजरा को 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' योजना में शामिल करने की घोषणा की, जिसे देश भर के 19 जिलों में लागू किया जाएगा। भारत बाजरा के उत्पादन को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रहा है, जिसकी खेती कठोर जलवायु परिस्थितियों में की जा सकती है और इसमें रासायनिक उर्वरकों की आवश्यकता नहीं होती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article