हेल्थ

रोज करें ये 3 योगासन, कमर और जांघों पर जमा जिद्दी चर्बी पिघलकर शरीर से होगी दूर, परफेक्ट होगी लोअर बॉडी शेप

Yoga for waist and thigh fat : कमर और जांघों की जिद्दी चर्बी को कम करना बहुत मुश्किल भरा काम है। वहीं यह हमारे लुक को भी खराब करने काम करती है। आज हम आपको 3 ऐसे योगासन बताने जा रहे है, जो आपकी कमर और जांघों पर जमा जिद्दी चर्बी को तेजी से कम करने का काम करते हैं।

Image

Yoga for Waist and thigh fat

Photo : iStock

लगातार बिगड़ता खानपान और लाइफस्टाइल हमारे शरीर में फैट बढ़ने के कारण बनते हैं। हमारी फूड और लाइफस्टाइल हैबिट्स के कारण मोटापा एक आम समस्या बनता जा रहा है। आज आप बहुत से लोगों के तोंद को बाहर निकला हुआ देखते हैं, जो देखने में तो बुरा लगता ही है साथ ही यह उनके लिए कई तरह के रोगों का भी कारण बन जाता है। इसके साथ ही लगातार बैठे हुए काम करने से आज जांघ और कमर पर चर्बी जमा होना एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। यदि आप कमर और जांघों की चर्बी से परेशान हैं, तो आपको आज हम 3 ऐसे योगासन बताने जा रहे है, जो आपकी इस समस्या को पूरी तरह ठीक कर सकते हैं। इन योगासनों का डेली अभ्यास करने से आपकी लोअर बॉडी एकदम टोन हो जाती है। आइए जानते हैं कौन से हैं ये योगाभ्यास और कैसे करें प्रैक्टिस?

कमर और जांघों के लिए योगासन - Yoga for waist and thigh fat

1. सेतुबंधासन - Bridge Pose

इस आसन में आपकी स्थिति किसी पुल के आकार की होती है। यही कारण है कि इसका नाम सेतुबंधासन रखा गया है। यह आसन आपके पैरों और कमर पर जमा चर्बी को छांटने का काम करता है।

कैसे करें-

  • सबसे पहले जमीन पर मैट बिछाकर सीधे लेट जाएं।
  • इसके बाद घुटनों को मोड़ते हुए तलवे जमीन की ओर रखें।
  • अपने हाथों से पैर की एड़ियों को पकड़ने का प्रयास करें।
  • इसके बाद सांस भरते हुए अपनी कमर को ऊपर की ओर उठाएं।
  • इसी अवस्था में कम से कम 2 मिनट (यथासंभव) रोकने का प्रयास करें।

2. नौकासन - Boat Pose

इस आसन में आपकी स्थिति किसी नाव के जैसी होती है। यही कारण है कि इसका नाम नौकासन रखा गया है। यह आसन आपके पैरों और कमर पर जमा चर्बी को छांटने का काम करता है।

कैसे करें-

  • सबसे पहले आप मैट बिछाकर जमीन पर सीधे लेट जाएं।
  • इसके बाद अपने पैरों को आगे की ओर से ऊपर की तरफ उठाएं।
  • अपनी कमर को उठाते हुए हाथों को घुटनों के पास तक ले जाएं।
  • इस स्थिति में कम से कम 1 मिनट रुकने का प्रयास करें।

3. भुजंगासन - Cobra Pose

इस आसन में आपकी स्थिति किसी सांप के आकार की होती है। यही कारण है कि इस आसन का नाम भुजंगासन रखा गया है। यह आसन आपके पैरों और कमर पर जमा चर्बी को छांटने का काम करता है।

कैसे करें-

  • इसके लिए मैट बिछाकर जमीन पर उल्टे लेट जाएं।
  • अपने हाथों को मोड़ते हुए कंधों के पास हथेलियां लाकर रख लें।
  • अब सांस भरते हुए अपने हाथों पर जोर लगाते हुए कमर से ऊपर उठें।
  • इस क्रिया को कम से कम 50 बार दोहराएं।
  • ऊपर उठते समय सांस लेना और नीचे आते समय छोड़ना ऐसा करना बिल्कुल न भूलें।
gulshan kumar
गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article