हेल्थ

Yoga for Kids: लंबी कद काठी वाले होंगे आपके बच्चे, बस अभी से उनको सिखा दें ये वाले योगासन

Yoga for Kids (योग आसन बच्चों के लिए): योगा करना हर किसी के लिए ही बहुत अच्छा होता है, खासतौर से बच्चों के लिए जिंदगी के शुरुआती दौर में ही अगर उन्होने योग की अच्छी आदत सीख ली। तो जीवन में कई दिक्कतों से बच जाएंगे, यहां देखें बच्चों के लिए 5 खास आसन, हाइट के लिए योग, बच्चों की ग्रोथ के लिए योगासन

Image

Yoga for kids simple yoga for beginners how to increase height

Yoga for Kids (योग आसन बच्चों के लिए): बड़ों से लेकर बच्चों तक में इन दिनों मोटापे, शक्कर से लेकर ब्लड प्रेशर आदि की दिक्कत सामने आ रही है, जिसके पीछे की वजह खराब लाइफस्टाइल, खानपान की शैली तो एक्सरसाइज की कमी हो सकती है। ऐसे में अगर आप अभी से बच्चे को शारीरिक तो मानसिक स्वास्थ्य का महत्व समझाना चाह रहे हैं। तो बच्चों को योग करने की आदत सिखाना बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। योगा बच्चों की ग्रोथ में बहुत मदद करता है और मन शांत रखने में भी मदद करता है, यहां देखें बच्चों के लिए बेस्ट योग पोजेज, हाइट के लिए योग, बच्चों को कौन से योग करने चाहिए।

बच्चों के लिए योग, Best Yoga Poses for Kids

सुखासन

Sukhasana for kids

Sukhasana for kids

बच्चों के मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के लिए सुखासन को नियम से करना बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। ये खास योग करने से बच्चों के फोकस करने की शक्ति में इजाफा होता है। वहीं साथ ही साथ बच्चे फुर्तिले भी बनते हैं, बच्चों को बेसिक योग सिखाना है, तो उसमें ये वाला योग नियम जरूर शामिल करें।

बालासन

Child Pose

Child Pose

बच्चों के दिमाग में बहुत सारी चीजें तो सवाल जवाब चलते रहते हैं, ऐसे में उनका मन और मस्तिष्क शांत करने के लिए बालासन आसन ट्राई किया जा सकता है। चाइल्ड पोज कहा जाने वाला ये योग आसन बच्चों को जीवन भर फायदा प्रदान करेगा।

ताड़ासन

Tadasana

Tadasana

बच्चों के विकास खासतौर से हाइट बढ़ाने के लिए अगर कोई योग आसन तलाश रहे हैं, तो फिर उन्हें ताड़ासन जरूर ही सिखाएं। ताड़ासन करने से शरीर की मांसपेशियां बढ़िया तरीके से खींच जाती है। जो बच्चों की हाइट बढ़ाने में मददगार है, साथ ही इससे शरीर रिलैक्स भी होता है।

सूर्य नमस्कार

Surya Namaskar

Surya Namaskar

बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए सूर्य नमस्कार करना सबसे ज्यादा फायदेमंद है। अगर आप अपने बच्चों को नियम से दिन में 5 बार सूर्य नमस्कार करने का नियम बता दें तो आपका बच्चा हमेशा फिट रहेगा। सूर्य नमस्कार पूरे शरीर के लिए बहुत बढ़िया होता है।

वृक्षासन

Tree Pose

Tree Pose

बच्चों के दिमाग में एकाग्रता का भाव बढ़ाने तो रीढ की हड्डी को मजबूत व लचीला बनाने के लिए वृक्षासन का नियम फॉलो करना एकदम ही बेस्ट है। इंग्लिश में इस योग को ट्री पोज कहते हैं, वृक्षासन जीवन में संतुलन बढ़ाने के लिए भी बहुत बढ़िया योग पोज है।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article