हेल्थ

कमर की जिद्दी चर्बी को कम करने के लिए रोजाना करें ये योगासन, 15 दिन में होगा फैट बर्न

How to lose Waist Fat: कमर की जिद्दी चर्बी ना केवल आपकी पर्सनालिटी को खराब करती है बल्कि कई बार शर्मिंदगी का भी कारण बनती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप योग का सहारा ले सकते हैं। यहां जानें किन योग की मदद से आप कमर की जिद्दी चर्बी को कम कर सकते हैं।

Image

How to lose Waist Fat

How to lose Waist Fat: खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की वजह से इन दिनों ज्यादातर लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं। मोटापा कई बीमारियों का घर भी माना जाता है। अक्सर लोग मोटापा बढ़ने पर पेट और कमर की चर्बी से परेशान रहते हैं। कुछ लोगों की कमर पर इतनी ज्यादा चर्बी होती है वो ना तो मनचाहा कपड़े पहन सकते हैं और ना इसे ढक सकते हैं। ये उनकी पूरी पर्सनालिटी को खराब कर देती है। कई बार कमर की चर्बी की वजह से उन्हें शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में कमर की चर्बी को दूर करने के आप योगासान का सहारा ले सकते हैं। योग की मदद से आप पेट की चर्बी को आसानी से कम कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप पेट की चर्बी को आसानी से कम कर सकते हैं।

साइड प्लैंक

कमर की जिद्दी चर्बी को कम करने के लिए साइड प्लैंक योगासन आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है। इस योगासन को रोजाना करने से ज्यादा से ज्यादा चर्बी कम होती है।

रशियन ट्विस्ट

कमर की चर्बी को घटाने में रशियन ट्विस्ट बेस्ट एक्सरसाइज है। अगर आप इसको रोजाना करते हैं तो आपको 1 महीने में आपकी कमर पतली हो जाएगी।

बैक लिफ्ट्स

कमर की जिद्दी चर्बी को खत्म करने में बैक लिफ्ट्स बेहतरीन योगासन माना जाता है। ऐसे में आप इस योग का भी सहारा ले सकते हैं।

नौकासन

नौकासन कमर की जिद्दी चर्बी को हटाने में काफी मददगार है। इसे रोजाना करने से कमर की जिद्दी चर्बी से छुटकारा मिलता है। अगर आप फिट होना चाहते हैं तो 1 महीने इस योगासन को जरूर करें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article