Year Ender 2025: ये साल फिटनेस और वेलनेस की दुनिया के लिए बेहद दिलचस्प रहा। लोगों ने वेट लॉस के लिए न सिर्फ डाइट और वर्कआउट पर ध्यान दिया, बल्कि हेल्दी लाइफस्टाइल को बखूबी फॉलो किया। 2025 फिटनेस और वेलनेस की दुनिया में ऐसा साल रहा, जब लोगों ने वजन कम करने के लिए पुराने तरीकों को नए अंदाज में अपनाया। हर महीने सोशल मीडिया पर वेट लॉस का कोई नया ट्रेंड वायरल होता दिखा। स्मार्ट गैजेट्स से लेकर डिटॉक्स ड्रिंक तक कई चीजों को वेट लॉस के लिए खूब इस्तेमाल किया गया। आज हम आपको ऐसे ही कुछ वेट लॉस ट्रेंड्स के बारे में बताएंगे।
मिनिमल ईटिंग रूटीन
साल 2025 में वेट लॉस कर रहे लोगों ने बड़े-बड़े मील्स की जगह छोटे और बैलेंस मील्स को फॉलो किया। इस साल मिनिमल ईटिंग रूटीन ट्रेंड पर #ME2025 हैशटैग भी खूब वायरल हुआ। एक बार में कम खाने का उद्देश्य अपना कैलोरी इंटेक कम करना था। हालांकि इस दौरान न्यूट्रिशन को भी बरकरार बनाए रखना था।

कम खाएं लेकिन हेल्दी खाएं
फिटनेस गैजेट्स का सहारा
इस साल वेट लॉस सिर्फ खाने पीने और एक्सरसाइज तक सीमित नहीं रहा। बल्कि AI-बेस्ड फिटनेस बैंड और body composition analyzers का इस्तेमाल भी लोगों ने वेट लॉस जर्नी के दौरान किया। इसके साथ ही एक 'स्मार्ट प्लेट' भी चर्चा में रही, जो आपके खाने की कैलोरी काउंट करती है।

फिटनेस में तकनीक का सहारा
मेटाबॉलिज्म के लिए मॉर्निंग वर्कआउट
वेट लॉस के लिए अब घंटों जिम में समय बिताने की जगह लोगों ने रोज सुबह केवल 20 मिनट मॉर्निंग मेटाबॉलिक बूस्टर वर्कआउट को खूब पसंद किया। इस वर्कआउट में हाई-इंटेंसिटी मूव्स, योगा और कार्डियो जैसी एक्सरसाइज शामिल थीं। जो आपकी कैलोरी बर्निंग प्रोसेस को तेज करके वेट लॉस में तेजी लाते हैं।

मॉर्निंग एक्सरसाइज का कमाल
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग का दौर
इस साल लोगों ने वेट लॉस के लिए केवल कार्डियों को फॉलो करने की जगह स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को भी काफी ज्यादा फॉलो किया। वहीं इस साल का सबसे असरदार बदलाव ये रहा कि अब महिलाओं ने भी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को खूब पसंद किया। कई शोधो में ये साबित हुआ है कि स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से किया गया वेट लॉस लंबे समय तक स्थाई बना रहता है।

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग का असर
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
