हेल्थ

Year Ender 2025 - इस साल फिटनेस की दुनिया में छाए ये ट्रेंड, साबित हुए सेहत का नया फॉर्मूला

Year Ender 2025 : साल 2025 में फिटनेस सिर्फ जिम या सलाद खाने तक सीमित नहीं रही। बल्कि इस साल फिटनेस का मतलब स्मार्ट तरीके, टेक्नोलॉजी और बॉडी-माइंड बैलेंस के साथ हुआ। इस साल कई नए फिटनेस ट्रेंड्स सामने आए हैं, जिन्‍हें फॉलो कर लोग अपनी बॉडी और लाइफस्टाइल दोनों बेहतर बना रहे हैं।

Image

साल 2025 के टॉप फिटनेस ट्रेंड

Year Ender 2025 : हर बीते साल की तरह ये साल भी अपने आखिरी दिन गिन रहा है। साल का अंतिम महीना शुरु हो गया है और एक और साल हमारा साथ छोड़कर जाने को तैयार है। वहीं ये साल फिटनेस के मामले में केवल जिम जाने और डाइटिंग करने तक सीमित नहीं करा। बल्कि इससे कहीं आगे इस साल फिटनेस के कई ट्रेंड देखे गए है। इस साल लोगों ने कई फिटनेस ट्रेंड्स को फॉलो किया जिससे उन्हें फिट रहने में काफी मदद मिली। तो आइए जानते हैं साल 2025 के शानदार फिटनेस ट्रेंड्स...

फिटनेस ट्रैकर्स

केवल जिम जाने से फिटनेस का ख्याल पूरी तरह रख पाना मुश्किल है। इसके लिए फिटनेस ट्रैकर्स एक नया चलन है। फिटनेस ट्रैकर्स या स्मार्ट वियरेबल्स ने 2025 में धूम मचा दी। ये ट्रैकर्स आपकी हार्ट रेट, कैलोरी बर्न, चलने-फिरने और सोने जैसी सभी चीजों को ट्रैक करते हैं।

फिटनेस ट्रैकर्स

फिटनेस ट्रैकर्स

माइंडफुल फिटनेस

फिटनेस के लिए साल 2025 में केवल बॉडी नहीं बल्कि मेंटल हेल्थ पर भी बराबर का ध्यान दिया गया। फिटनेस अब माइंडफुलनेस के साथ जुड़ती जा रही है। जिसमें योग और प्राणायाम का क्रेज लोगों में बढ़ता दिख रहा है।

माइंडफुल फिटनेस

माइंडफुल फिटनेस

पर्सनल फिटनेस प्लान

फिटनेस बेहद व्यक्तिगत मामला है, क्योंकि हर शरीर की अपनी अलग जरूरत होती है। इसलिए साल 2025 में कई तरह के पर्सनलाइज्ड फिटनेस प्लान खूब चर्चा में रहे। आपको वजन कम करना हो या मसल्स गेनिंग करनी हो किसी की फिटनेस जर्नी में पर्सनल फिटनेस प्लान ज्यादा असरदार होता है।

पर्सनलाइज्ड फिटनेस प्लान

पर्सनलाइज्ड फिटनेस प्लान

ग्रुप फिटनेस

अकेले जिम जाना और 1 घंटा कसरत करने के बाद अकेले घर लौटना अब पुरानी बात हो चुकी है। इस साल फिटनेस के लिए ग्रप वर्कआउट काफी ट्रेंड में रहे। जिसमें क्लब वर्कआउट, ग्रुप योगा या ग्रुप रनिंग जैसी चीजों की लोकप्रियता बढ़ी। इससे आपको एक दूसरे को देखते हुए फिटनेस का मोटिवेशन मिलता है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article