Why Walking Technique Is More Important Than Steps: आजकल फिटनेस के नाम पर हर कोई कदम गिनने की होड़ में है। मोबाइल ऐप्स और स्मार्टवॉच पर स्टेप काउंटर देखकर लोगों को लगता है कि 10,000 कदम चलना ही सेहत का सबसे बड़ा फॉर्मूला है। लेकिन योग और हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो बात सिर्फ कदमों की संख्या तक सीमित नहीं है, बल्कि चाल का तरीका ही असली फर्क पैदा करता है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं या शरीर को हेल्दी बनाए रखना चाहते हैं, तो वॉकिंग स्टाइल पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।
कदम गिनने से ज्यादा जरूरी है चाल का तरीका
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि सिर्फ़ 10,000 कदम पूरा कर लेना ही फिटनेस का पैमाना नहीं है। आपकी चाल कितनी तेज़ या धीमी है, और आप किस तरह चल रहे हैं, यह आपके शरीर पर ज्यादा असर डालता है।
इंटरवल वॉकिंग है ज्यादा असरदार
जापान से आई इंटरवल वॉकिंग तकनीक काफी फायदेमंद मानी जाती है। इसमें कुछ मिनट धीमी चाल और फिर कुछ मिनट तेज चाल अपनाई जाती है। इससे कैलोरी जल्दी बर्न होती है और वजन घटाने में मदद मिलती है।
माइंडफुल वॉकिंग से मानसिक सुकून
सही पोस्चर के साथ सांस पर ध्यान देते हुए चलना, जिसे माइंडफुल वॉकिंग कहा जाता है, न सिर्फ शरीर को हेल्दी रखता है बल्कि दिमाग को भी शांत करता है। यह तकनीक तनाव कम करने और नींद सुधारने में मदद करती है।
10,000 कदम का सच
अक्सर लोग मानते हैं कि 10,000 कदम ही हेल्थ का मैजिक नंबर है, लेकिन शोध बताते हैं कि 7,000 कदम भी काफी फायदेमंद होते हैं। असल में स्टेप्स से ज्यादा फर्क आपकी चाल की क्वालिटी से पड़ता है।
जोड़ों और दिल के लिए सुरक्षित विकल्प
तेज और धीमी चाल का संतुलन शरीर पर कम दबाव डालता है। यह दिल की धड़कन को स्वस्थ रखता है और जोड़ों पर ज्यादा बोझ भी नहीं डालता। यही कारण है कि हर उम्र के लोग इसे आसानी से अपना सकते हैं।
अगर आप फिट रहना चाहते हैं, तो केवल कदम गिनने के बजाय अपनी चाल और स्टाइल पर ध्यान दें। इंटरवल वॉकिंग, सही पोस्चर और माइंडफुल वॉकिंग सेहत को अंदर और बाहर से बेहतर बनाती है। मोटापा कम करना हो या हेल्दी रहना, अब वक्त है कि स्टेप्स के बजाय सही चाल को अपनाया जाए।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
