Weight Loss ke liye Anaaj:आमतौर पर हमारे घरों में रोटी रोजाना ही खाई जाती है। उसमें भी गेहूं के आटे से बनी रोटी हर भारतीय का मुख्य आहार बन गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गेहूं और चावल का भरपूर इस्तेमाल आपको मोटापा की समस्या का शिकार बना सकता है। मोटापा एक ऐसी समस्या है जिसका असर आपकी ओवरऑल हेल्थ पर देखने को मिलता है। इसलिए यदि आपका वजन बढ़ गया है तो इसे जल्दी से जल्दी कम करने की कोशिश करें। यदि आप यह सोचते हैं कि वजन कम करने के लिए हमेशा खाना-पीना छोड़ना ही होता है, तो यह पूरी तरह सच नहीं है। क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे अनाज बताने जा रहे हैं, जिनका सेवन करने से आपका वजन काफी तेजी से कम होने लगता है। आइए जानते हैं कौन से हैं वह अनाज और कैसे करें उनका सेवन?
वजन घटाने में कारगर हैं ये अनाज (Flours For Weight Loss)
बाजरा का आटा
सर्दियों में भरपूर इस्तेमाल किया जाने वाला बाजरा आपकी सेहत के लिए रामबाण साबित होता है। बाजरा एक ग्लूटेन फ्री अनाज है, जो वेट लॉस में हमारी खूब मदद करता है। प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर बाजरा हेल्थ के लिए बेस्ट अनाज है। बाजरा के आटे से बनी रोटी खाने के बाद आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। जिससे वेट लॉस में आसानी होती है।
ज्वार का आटा
मोटापे को तेजी से कम करने के लिए ज्वार से बना आटा काफी कारगर साबित होता है। फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर यह आटा आपकी वेट लॉस जर्नी को काफी तेज कर देता है। इसके साथ ही पाचन से जुड़ी समस्याओं में यह आटा काफी मदद करता है। हालांकि इस आटे की रोटी बनाने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है इसलिए इसमें थोड़ा सा गेहूं का आटा मिक्स कर लें।
जई का आटा
जई का आटा यानी ओट्स हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं। ओट्स का सेवन करने से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है, इसलिए ओट्स का सेवन आपके लिए वेट लॉस में कारगर साबित हो सकता है। ओट्स में फाइबर की मात्रा भरपूर पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने के बाद आपको भूख कम लगती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
