हेल्थ

तबियत बिगड़ने के बाद अमिताभ बच्चन की हुई एंजियोप्लास्टी, जानें क्या होती है एंजियोप्लास्टी और किन लोगों को पड़ती है जरूरत

Angioplasty In Hindi: बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन की तबियत बिगड़ने की वजह अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। इस लेख में जानें क्या होती है यह प्रक्रिया और किन लोगों को इसकी जरूरत पड़ती है।

Image

What Is Angioplasty

Angioplasty In Hindi: हाल ही में बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन की तबियत बिगड़ने की वजह अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंक काफी परेशान हो गए और उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना करने लगे। सोशल मीडिया पर लोग उनका स्वास्थ्य बेहतर होने दुआ कर रहे हैं। बहुत से लोगों के मन में यह भी सवाल है कि आखिर एंजियोप्लास्टी होती क्या है? अखिर किन लोगों को इसे कराने की जरूरत पड़ती है? इस लेख में हम आपको इस प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

एंजियोप्लास्टी क्या है- What Is Angioplasty In Hindi

क्लिवलैंड क्लिनिक के अनुसार, "एंजियोप्लास्टी एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें उन धमनियों में के भीतर अधिक जगह बनाने की कोशिश की जाती है, जिनमें प्लाक जमा हो गया है और नसें बहुत ज्यादा श्रिंक हो गई हैं। एंजियोप्लास्टी को बैलून एंजियोप्लास्टी भी कहा जाता है। इसमें डॉक्टर धमनियों की दीवारों पर जमा प्लाक को बाहर निकालने के लिए एक छोटे गुब्बारे का प्रयोग करता है। इसकी मदद से धमनियों में ब्लड फ्लो आसानी से होने लगता है। इससे धमनियां खुल जाती हैं। इसके अलावा, एंजियोप्लास्टी में नई खुली जगह को बनाए रखने के लिए अंदर एक स्टेंट या ट्यूब भी लगा देते हैं। डॉक्टर बंद या टाइट धमनियों में न्यूनतम आक्रामक प्रक्रिया का उपयोग करते हैं, जहां प्लाक की वजह से धमनियों बहुत श्रिंक हो जाती हैं और उनमें ब्लॉकेज हो जाते हैं।

एंजियोप्लास्टी की जरूरत किन लोगों को पड़ती है?

इस प्रक्रिया की जरूरत उन लोगों को पड़ती है, जो पहले से किसी हृदय रोगों से पीड़ित हैं। जिन लोगों को पहले कोरोनरी धमनी रोग या दिल का दौरा पड़ा है, उन लोगों को एंजियोप्लास्टी कराने की आवश्यकता हो सकती है। हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण जिन लोगों की धमनियों में ब्लॉकेज हो जाते हैं, उन्हें भी इसकी जरूरत पड़ता है। यह प्रक्रिया सिर्फ हृदय तक जाने वाली धमिनियों को खोलने की के लिए नहीं, बल्कि शरीर के किसी भी हिस्से की नसों को खोलने के लिए की जा सकती है। एंजियोप्लास्टी के माध्यम से बंद नसों को खोला जा सकता है और उनमें ब्लड फ्लो को फिर से सामान्य किया जा सकता है। एंजियोप्लास्टी के बाद शरीर के सभी अंगों में रक्त की सप्लाई बेहतर होती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article