हेल्थ

आंखों की इन बीमारियों का मरीज बना सकता है मोटापा, नहीं किया कंट्रोल तो हो सकते हैं अंधेपन का शिकार

Eye Diseases Caused By Obesity: अगर आपका वजन धीरे-धीरे बढ़ रहा है या पहले से मोटापे से जूझ रहे हैं तो आपको बता दें कि यह आपकी सेहत के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है। इसकी वजह से सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं ही नहीं, बल्कि आंखों की गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। यहां जानें आंखों के लिए मोटापा क्यों है खतरनाक।

Image

Eye Diseases Caused By Obesity In Hindi

Eye Diseases Caused By Obesity: अक्सर जब हम मोटापे की बात करते हैं, तो दिल, शुगर और हाई बीपी जैसे रोगों का जिक्र पहले आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मोटापा आपकी आंखों के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता है? जी हां, ज्यादा वजन आंखों की रोशनी पर भी असर डालता है और अगर वक्त रहते ध्यान न दिया गया, तो ये गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है, यहां तक कि अंधापन भी हो सकता है। इस लेख में हम जानेंगे कि मोटापा कैसे आंखों की सेहत को प्रभावित करता है और किन बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

मोटापे के कारण होने वाली आंखों की बीमारियां - Eye Diseases Caused By Obesity In Hindi

डायबिटिक रेटिनोपैथी

मोटापे से डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है, और डायबिटीज की वजह से आंखों की रेटिना पर असर पड़ता है। इसे डायबिटिक रेटिनोपैथी कहते हैं। अगर इसे नजरअंदाज किया गया, तो धीरे-धीरे आंखों की रोशनी कमजोर होती जाती है और अंधेपन तक की नौबत आ सकती है।

ग्लूकोमा

जब शरीर में फैट बढ़ता है तो आंखों में दबाव भी बढ़ सकता है। इस स्थिति को ग्लूकोमा कहा जाता है। यह बीमारी धीरे-धीरे ऑप्टिक नर्व को नुकसान पहुंचाती है, जिससे आंखों की रोशनी पर असर पड़ता है। इसका शुरुआती लक्षण न दिखना या धुंधलापन हो सकता है।

मोतियाबिंद

मोटापा उम्र से पहले मोतियाबिंद की समस्या ला सकता है। इसमें आंखों का लेंस धुंधला हो जाता है और रोशनी कमजोर होने लगती है। यदि समय रहते इलाज न मिले, तो यह स्थायी रूप से आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है।

बढ़ती उम्र के साथ रोशनी पर असर

मोटे लोगों में शरीर में सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ जाता है, जिससे उम्र से संबंधित मैक्यूलर डिजेनेरेशन (AMD) होने का खतरा बढ़ जाता है। यह बीमारी खासतौर पर 50 की उम्र के बाद होती है और आंखों की केंद्रित रोशनी को प्रभावित करती है।

आंखों से बचने के लिए करें ये काम

  • वजन कंट्रोल रखें
  • बैलेंस और हेल्दी डाइट लें, जिसमें फल, सब्जियां, ओमेगा-3, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स शामिल हों।
  • स्क्रीन टाइम कम करें
  • हर साल आंखों की जांच जरूर कराएं

ध्यान रहे, मोटापा सिर्फ शरीर को नहीं, आंखों की रोशनी को भी चुपचाप नुकसान पहुंचा सकता है। अगर समय रहते ध्यान दिया जाए, तो कई समस्याओं से बचा जा सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article