दुनियाभर में चाय के शौकीन लोगों की कोई कमी नहीं है। कुछ लोग तो दिन में 8-10 बार तक चाय पी जाते हैं। यदि किसी को भी एक बार चाय का चस्का जो लग जाए, तो इससे पीछा छुड़ा पाना बड़ा मुश्किल होता है। वहीं कुछ लोगों के तो दिन की शुरुआत ही गर्म चाय का एक कप के साथ ही होती है। इसके साथ ही कुछ लोग अपने जीवन से तनाव को दूर करने के लिए चाय का सेवन करते हैं। वहीं कुछ लोग शरीर में दर्द होने पर चाय पीना काफी पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाय पीने से आपका वजन भी बहुत आसानी से कम हो सकता है। जी हां आज हम आपको कुछ ऐसी चाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सेवन करने से आपका वजन तेजी से कम हो जाएगा।
हिबिस्कस चाय
हिबिस्कस के फूलों से बनी ये चाय आपके वजन को कम करने में काफी मदद कर सकती है। जी हां फ्लॉवर बेस्ड ये चाय आपकी वेट लॉस जर्नी को काफी आसान बना सकती है। सदियों से हिबिस्कस के फूलों का इस्तेमाल पारंपरिक दवाओं में किया जाता रहा है। क्योंकि इसमें एंथोसायनिन, फेनोलिक, और फ्लेवोनॉइड कंपाउंड मौजूद होते हैं। ये सभी तत्व आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने का काम करते है, जो वेट लॉस में मदद करता है।
ग्रीन टी
दुनिया भर में ग्रीन टी का इस्तेमाल किया जाता है, वेट लॉस का ये सबसे कारगर और आसान उपाय साबित होता है। ग्रीन-टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आपके शरीर की सफाई करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन आपकी फैट बर्निंग प्रोसेस को तेज करता है। हालांकि वेट लॉस के लिए आपको इसके साथ डाइट और एक्सरसाइज भी करनी चाहिए।
जीरा चाय
जीरे का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये जीरा आपका बढ़े हुए वजन को कम करने में भी मदद कर सकता है। जीरे बनी चाय न केवल आपके वजन को कम करने का काम करती है, बल्कि ये आपके पाचन तंत्र को भी दुरुस्त करती है। जीरा चाय आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है, जिससे वेट लॉस में काफी आसानी होती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
