आयुर्वेदिक एक्सपर्ट मानते हैं कि हमें सूर्य की पहली किरण धरती पर पड़ने से पहले ही अपना बिस्तर छोड़ देना चाहिए। यह न केवल आपके दिमाग को दुरुस्त करता है बल्कि यह आपकी शारीरिक सेहत को भी शानदार बनाए रखता है। सुबह 4-5 बजे के बीच के समय को ब्रह्म मुहूर्त कहा जाता है। बेहद शांतिपूर्ण इस समय में आप अपनी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद उपाय कर सकते हैं। आज हम आपको ब्रह्म मुहूर्त में उठने से सेहत को होने वाले कई तरह के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
त्रिदोष का संतुलन
आयुर्वेद हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ब्रह्म मुहूर्त में सोकर उठना आपके त्रिदोष को शांत करता है। जी हां हमारा शरीर वात, पित्त और कफ तीन दोषों से मिलकर बना होता है। जिसकी सम स्थिति हमारे लिए बहुत जरूरी होती है। इसलिए यदि आप सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठते हैं तो ये तीनों दोष आपके सामान्य रहते हैं।
ऊर्जा से भरपूर
रोज सुबह ब्रह्म मुहूर्त में सोकर उठने से आप दिन भर ऊर्जा से भरे हुए रह सकते हैं। इससे आपका दिन भर एनर्जी से भर जाता है जिससे आपकी प्रोडक्टिविटी काफी बढ़ जाती है। जल्दी सोकर उठने से आप और लोगों की तुलना में ज्यादा काम निपटा सकते हैं।
हार्मोन का बैलेंस
एक्सपर्ट का मानना है कि अपने हार्मोनल संतुलन के लिए ब्रह्म मुहूर्त में सोकर उठना काफी फायदेमंद होता है। यह आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सामंजस्य बनाता है। जिससे आपके शरीर में हार्मोन्स का संतुलन बेहतर होता है। जिन महिलाओं को हार्मोन से जुड़ी दिक्कत रहती हैं, उन्हें रोज ब्रह्म मुहूर्त में सोकर उठना चाहिए।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
