हेल्थ

Vitamin D FAQs: सर्दी में कितने बजे की धूप से मिलेगा ज्यादा विटामिन डी, डाइट में क्या करें चेंज

Vitamin D Deficiency In Winter Common FAQs: सर्दियों के मौसम में बहुत से लोगों में एक खास विटामिन की कमी देखने को मिलती है। इन दिनों ज्यादातर लोगों में विटामिन D कम हो जाता है। ऐसे में ठंड के मौसम में विटामिन डी के संबंध में लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल आते हैं - सर्दियों में विटामिन डी क्यों कम हो जाता है, धूप कब और कितनी लेनी चाहिए, इसकी पूर्ति के लिए क्या खाना चाहिए आदि। आज के इस लेख में हम आपको सभी सवालों का जवाब देंगे।

विटामिन डी FAQs

विटामिन डी FAQs

Vitamin D Deficiency In Winter Common FAQs: सर्दियां आते ही हमारी दिनचर्या पूरी तरह बदल जाती है। सुबह के समय धूप देर से निकलती है, दिन छोटे हो जाते हैं और कपड़ों की परतें इतनी बढ़ जाती हैं कि शरीर तक सूरज की किरणें ठीक से पहुंच ही नहीं पातीं। ऐसे में विटामिन D की कमी होना बहुत आम बात है। थकान, हड्डियों में दर्द और बार-बार बीमार पड़ना - ये सब इसी कमी के संकेत हो सकते हैं। लोग सर्दियों में विटामिन D को लेकर ढेरों सवाल पूछते हैं। आज इस आर्टिकल में हम उन्हीं सभी क्वेरीज के आसान, भरोसेमंद और साइंटिफिक जवाब समझेंगे।

सर्दियों में विटामिन D की कमी क्यों बढ़ जाती है?

सर्दियों में सूरज की रोशनी कमजोर हो जाती है और UVB किरणें धरती तक कम पहुंचती हैं। इसी UVB से शरीर विटामिन D बनाता है। ऊपर से लोग ठंड में बाहर कम निकलते हैं, धूप से बचते हैं और पूरा शरीर कपड़ों से ढका होता है। इसलिए सर्दियों में विटामिन D की कमी बढ़ जाती है। यह बात मेडिकल रिसर्च भी बताती है।

विटामिन D के लिए सर्दियों में कितनी धूप जरूरी है?

ज्यादातर हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि सर्दियों में कम से कम 15-30 मिनट धूप में बैठना जरूरी है। डार्क स्किन वाले लोगों को थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है क्योंकि उनकी स्किन UVB को धीरे एब्जॉर्ब करती है।

क्या ठंड में सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D नहीं मिलता?

जी हां, ऐसा इसलिए क्योंकि सनस्क्रीन UVB किरणों को ब्लॉक करता है। UVB ही विटामिन D बनाने में योगदान देती हैं। इसलिए अगर विटामिन D लेना है, तो रोज 15-20 मिनट बिना सनस्क्रीन धूप में बैठना फायदेमंद होता है। इसके बाद सनस्क्रीन लगाया जा सकता है।

सर्दियों में विटामिन D बढ़ाने के लिए क्या खाएं?

शरीर में विटामिन का लेवल बढ़ाने में सिर्फ धूप नहीं, खान-पान भी बहुत मदद करता है। ऐसे में इन चीजों को जरूर शामिल करें,

  • विटामिन डी फोर्टिफाइड दूध और दही
  • अंडे की जर्दी
  • मशरूम
  • देसी घी
  • फोर्टिफाइड सीरियल्स
  • पनीर, टोफू
  • बादाम, अखरोट

ये फूड्स वैज्ञानिक दृष्टिकोण से विटामिन D के अच्छे फूड सोर्स माने जाते हैं।

क्या दूध और घी विटामिन D का अच्छा स्रोत हैं?

हां, खासकर फोर्टिफाइड दूध विटामिन D का बेहतरीन स्रोत है। देसी घी में भी विटामिन D पाया जाता है, जो शरीर में अवशोषण में मदद करता है। रोज थोड़ा-सा घी और 1 गिलास दूध काफी फायदेमंद है।

सर्दियों में शाकाहारी लोग विटामिन D कैसे बढ़ाएं?

अगर आप शाकाहारी हैं तो परेशान होने वाली बात नहीं है। आप भी कुछ सिंपल टिप्स को फॉलो करके आसानी से विटामिन D बढ़ा सकते हैं,

  • रोज थोड़ी धूप लें
  • फोर्टिफाइड फूड्स खाएं (सोया मिल्क, बादाम मिल्क)
  • धूप में रखे गए मशरूम खाएं
  • देसी घी खाएं
  • जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट लें

सर्दी में सूरज की कौन-सी किरणें विटामिन D देती हैं?

धूप से विटामिन D बनाने के लिए UVB किरणें सबसे जरूरी हैं। ये किरणें सुबह 10 बजे से 2 बजे के बीच सबसे अधिक एक्टिव होती हैं। यह वैज्ञानिक तौर पर साबित है कि UVB के बिना शरीर विटामिन D नहीं बना सकता।

ठंड में धूप कब निकलती है जिससे विटामिन D मिलता है?

आपके शरीर को पर्याप्त विटामिन डी मिल सके इसके लिए बहुत जरूरी है कि आप सही समय पर धूप लें। धूप में बैठने का बेस्ट टाइम है,

  • सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच।
  • इस समय UVB किरणें ज्यादा उपलब्ध होती हैं और स्किन विटामिन D अच्छे से बनाती है।

कितनी देर धूप में बैठने से विटामिन D पूरा हो जाएगा?

  • फेयर स्किन वाले लोग: 15-20 मिनट
  • डार्क स्किन वाले: 30-40 मिनट

ध्यान रखें कि ऐसे में शरीर के कुछ हिस्से खुले होने चाहिए जैसे चेहरा, हाथ और पैर। यह जानकारी कई डर्मेटोलॉजिकल रिसर्च में भी दी गई है।

क्या सर्दियों में बच्चों में विटामिन D की कमी ज्यादा होती है?

हां, बच्चे ठंड में बाहर कम खेलते हैं और इससे उन्हें धूप कम मिलती है। यही कारण है कि रिसर्च के अनुसार सर्दियों में बच्चों में विटामिन D की कमी आम है। इससे उनकी हड्डियों और ग्रोथ पर असर पड़ सकता है।

बुजुर्गों में विटामिन D की कमी के क्या खतरे हैं?

बुजुर्गों में विटामिन D का कम होना ज्यादा नुकसानदायक है, क्योंकि यह उनके स्वास्थ्य कई तरह से प्रभावित करता है जैसे,

  • हड्डियां कमजोर होने लगती हैं
  • गिरने और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ता है
  • मांसपेशियां भी कमजोर हो जाती हैं
  • इम्युनिटी कम हो जाती है

डॉक्टर्स बुजुर्गों में विटामिन D का खास ध्यान रखने की सलाह देते हैं।

क्या विटामिन D कम होने से हड्डियां कमजोर होती हैं?

बिल्कुल, विटामिन D ही शरीर को कैल्शियम को सही से अवशोषित करने में मदद करता है। इसकी कमी से हड्डियां कमजोर होती हैं, उनमें दर्द होता है और ओस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है।

विटामिन D की कमी और इम्युनिटी के बीच क्या संबंध है?

विटामिन D इम्युन सिस्टम को एक्टिव रखता है। इसकी कमी से शरीर की इंफेक्शन से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है। यही वजह है कि लोग सर्दियों में ज्यादा बीमार पड़ते हैं।

क्या सर्दियों में विटामिन D की कमी से सर्दी-जुकाम ज्यादा होता है?

हां, कई शोध बताते हैं कि कम विटामिन D वाले लोग वायरल बीमारियों और सर्दी-जुकाम से जल्दी संक्रमित होते हैं, क्योंकि उनकी इम्युनिटी कमजोर होती है।

क्या सर्दियों में विटामिन D टेस्ट करवाना चाहिए?

अगर आपको लगातार कुछ सामान्य लक्षण नोटिस होते हैं, तो ऐसे में एक्सपर्ट की सलाह से विटामिन की कमी का पता लगाने के लिए टेस्ट करा सकते हैं जैसे,

  • थकान
  • हड्डियों में दर्द
  • मांसपेशियों में कमजोरी
  • बार-बार बीमार पड़ना

जैसी समस्याएं हों, तो विटामिन D टेस्ट करवाना समझदारी है। डॉक्टर जरूरत के अनुसार सप्लीमेंट भी दे सकते हैं।

विटामिन D की ओवरडोज के क्या साइड इफेक्ट होते हैं?

ये भी ध्यान रहे कि ज्यादा विटामिन D लेना भी नुकसानदायक हो सकता है। इसकी ओवरडोज से,

  • मतली
  • उल्टी
  • कब्ज
  • खून में कैल्शियम बढ़ जाना
  • किडनी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
इसलिए खुद से हाई डोज सप्लीमेंट न लें।

गर्भवती महिलाओं को सर्दियों में विटामिन D की कितनी जरूरत होती है?

गर्भवती महिलाओं के लिए लगभग 600–800 IU/day विटामिन D की जरूरत मानी जाती है। लेकिन सही मात्रा डॉक्टर जांच के बाद तय करते हैं। धूप, फोर्टिफाइड दूध और हेल्दी खान-पान बहुत मददगार होता है।

लेटेस्ट न्यूज

Vineet
Vineet Author

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विष... और देखें

End of Article