दुनिया

पाकिस्तान: इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग, गाइनकोलॉजी वार्ड की नर्सरी में आग लगने से 15 नवजात शिशुओं की दर्दनाक मौत

Pakistan news today: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित PIMS अस्पताल के गाइनकोलॉजी वार्ड में एयर कंडीशनर कंप्रेसर फटने से भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 15 नवजात शिशुओं की मौत हो गई।

Image

पाकिस्तान: इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग, गाइनकोलॉजी वार्ड की नर्सरी में आग लगने से 15 नवजात शिशुओं की दर्दनाक मौत

Pakistan Hospital Fire Newborns: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित 'पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज' (PIMS) अस्पताल में बुधवार सुबह एक भयावह हादसा हो गया। अस्पताल के गाइनकोलॉजी (स्त्री रोग) विभाग की नर्सरी में भीषण आग लगने से कम से कम 15 नवजात शिशुओं की झुलसकर मौत हो गई। वहीं, इस्लामाबाद प्रशासन के मुताबिक, 14 बच्चों की मौत हुई है। एक बयान में कहा गया कि अस्पताल के मातृ एवं शिशु वार्ड की तीसरी मंजिल पर आग लगने से 14 नवजातों की मौत हो गई। पीआईएमएस की प्रवक्ता डॉ. अनीजा जलील ने 'डॉन' अखबार को बताया कि जिस वार्ड में आग लगी, वहां 15 नवजात शिशु मौजूद थे। उन्होंने कहा, 'एक डॉक्टर ने कम से कम एक नवजात शिशु को बचा लिया।'

AC कंप्रेसर फटने से लगी आग

रेस्क्यू टीम और अस्पताल प्रशासन के अनुसार, यह हादसा नर्सरी में लगे एयर कंडीशनर (AC) का कंप्रेसर अचानक फटने की वजह से हुआ। धमाके के साथ ही नर्सरी वार्ड में तेजी से आग फैल गई और धुआं भर गया। वहीं, पहले अस्पताल अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के वक्त नर्सरी में कुल 16 नवजात शिशु मौजूद थे। अचानक लगी आग और तेजी से फैले धुएं के कारण बचाव कार्य में काफी मशक्कत करनी पड़ी, जिसके चलते रेस्क्यू टीम केवल 1 बच्चे को ही सुरक्षित बाहर निकालने में कामयाब हो सकी।

'आग पर तुरंत काबू पा लिया गया'

घटना की सूचना मिलते ही दमकल और राहत-बचाव दल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर कूलिंग ऑपरेशन चला रही थीं और प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन के बयान के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गए। राहत एवं बचाव अभियान में दमकल की छह गाड़ियां और चार एंबुलेंस तैनात की गयीं। बयान में कहा गया है, 'आग पर तुरंत काबू पा लिया गया।' साथ ही बताया गया कि घटना की जांच के लिए अतिरिक्त उपायुक्त जनरल की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित की गई है।
Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article