हेल्थ

Worst से Best तक! Food Pharmer ने बताई 15 शाकाहारी प्रोटीन फूड्स की रैंकिंग, जानिए कौन बना नंबर-1

अगर आप भी हर दाल, चना या मूंगफली को हाई प्रोटीन मानते हैं, तो Food Pharmer उर्फ रेवंत हिमतसिंका से जानिए 15 शाकाहारी प्रोटीन फूड्स की रैंकिंग। और असली प्राइमरी प्रोटीन सोर्स कौन-से हैं।

Image

Best And Worst Protein Sources for vegetarians

शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन की सही जानकारी होना आज पहले से ज्यादा जरूरी हो गया है। अक्सर लोग ओट्स, दाल, मूंगफली या राजमा को ही सबसे अच्छा प्रोटीन स्रोत मान लेते हैं, जबकि हकीकत थोड़ी अलग है। इसी विषय पर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रेवंत हिमतसिंका (Food Pharmer) ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक दिलचस्प वीडियो शेयर किया है।

अगर आप भी अपनी डाइट में सही प्रोटीन शामिल करना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए काम की हो सकती है। इस वीडियो में रेवंत हिमतसिंका ने न्यूट्रिशन एक्सपर्ट अर्पित मंगल के साथ मिलकर 15 पॉपुलर शाकाहारी फूड्स को सबसे खराब से लेकर सबसे अच्छे तक रैंक किया है। इसमें सिर्फ यह नहीं देखा गया कि किस फूड में कितना प्रोटीन है, बल्कि उसकी गुणवत्ता, आपका शरीर उसे कितनी अच्छी तरह अवशोषित करता है और उसकी कीमत जैसे पहलुओं को भी ध्यान में रखा गया है। इस रैंकिंग को जानने के बाद प्रोटीन से जुड़ी आपकी कई आम गलतफहमियां दूर हो सकती हैं।

हर हेल्दी फूड हाई प्रोटीन नहीं होता

रेवंत हिमतसिंका ने साफ कहा कि ओट्स, मूंगफली, हरी मटर, राजमा, दाल, सत्तू, स्प्राउट्स और भुना चना जैसे फूड्स सेहत के लिए अच्छे जरूर हैं, लेकिन इन्हें मुख्य प्रोटीन स्रोत नहीं माना जाना चाहिए। इनमें कार्बोहाइड्रेट या फैट की मात्रा अधिक होती है, जबकि प्रोटीन अपेक्षाकृत कम मिलता है। इसलिए इन्हें संतुलित भोजन का हिस्सा बनाएं, लेकिन केवल प्रोटीन के भरोसे इन पर निर्भर न रहें।

बेहतर प्रोटीन सोर्स

रेवंत के मुताबिक एडामामे, टेम्पे, ग्रीक योगर्ट, टोफू और हाई-प्रोटीन लो-फैट पनीर प्रोटीन के बेहतर विकल्प हैं। इन फूड्स में प्रोटीन की गुणवत्ता अच्छी मानी जाती है और इनमें शरीर के लिए जरूरी अमीनो एसिड भी मौजूद होते हैं। खासकर टोफू और पनीर को शाकाहारी लोगों के लिए रोजमर्रा की डाइट में उपयोगी विकल्प हैं।

Vegetarian sources of protein

Vegetarian sources of protein

नंबर-1 है.. सोया चंक्स

रेवंत हिमतसिंका की रैंकिंग के मुताबिक सोया चंक्स प्रोटीन का सबसे बेस्ट सोर्स हैं। इसकी वजह सिर्फ अधिक प्रोटीन नहीं, बल्कि इसकी किफायती कीमत और आसानी से उपलब्ध होना भी है। सोया चंक्स एक कंप्लीट प्रोटीन सोर्स है और ये शाकाहारी लोगों की डाइट का हिस्सा होना ही चाहिए।

बेशक ही हर किसी की डाइट में कम से कम एक ऐसा फूड जरूर शामिल होना चाहिए, जो वास्तव में प्राइमरी प्रोटीन सोर्स हो। जैसे पनीर, टोफू या सोया चंक्स। इनके साथ दाल, सब्जियां या अन्य फूड्स जोड़कर बैलेंस्ड और पौष्टिक भोजन तैयार किया जा सकता है। उनका मानना है कि सही जानकारी और सही चुनाव से ही प्रोटीन की जरूरत बेहतर तरीके से पूरी की जा सकती है।

Avni Bagrola
अवनि बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article