हेल्थ

Sleeping Tips: अच्छी और गहरी नींद के लिए आप भी आजमाएं ये असरदार टिप्स, मिलेगा फायदा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 08:40 AM IST

How to sleep better: खराब लाइफस्टाइल के चलते कई बार अनिद्रा की शिकायत होने लगती है, जिसकी वजह से तमाम समस्याएं हमारे शरीर को अपने कब्जे में करने लगती हैं।

Image

Sleeping Tips: अच्छी और गहरी नींद के लिए आप भी आजमाएं ये असरदार टिप्स, मिलेगा फायदा

KEY HIGHLIGHTS
सोने से पहले गर्म दूध पीना नींद को बेहतर बनाता है
तेल से मालिश करने के बाद अच्छी नींद आती है
कॉफी, चाय और शराब का सेवन अच्छी नींद में बाधक

Improve your sleep: सेहत के लिए अच्छी और गहरी नींद लाभदायक होती है। हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में अच्छी और सुकून भरी नींद अहम भूमिका निभाती है। नींद कम लेने से डायबिटीज, मोटापा और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियां हमें घेर सकती हैं। भरपूर नींद लेने से हमारा दिमाग शांत होता ही है साथ ही हमारा पाचन तंत्र भी स्ट्रॉन्ग बनता है। वहीं बढ़िया नीद लेने से हमारा इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।

हर इंसान में नींद न आने के अलग-अलग कारण हो सकते हैं। पुरानी अनिद्रा का इलाज चिकित्सा द्वारा ही संभव है लेकिन शॉर्ट टाइम अनिद्रा से निपटना इतना मुश्किल भी नहीं है। कुछ‌ घरेलू उपायों को आजमाकर आप अपनी नींद को बेहतर बना सकते हैं।

तेल की मालिश

अच्छी और गहरी नींद के लिए तेल की मालिश सबसे अच्छा उपाय माना जाता है। तेल से यदि मसाज किया जाए तो हमारे दिल की सेहत भी अच्छी बनी रहती है। इसके अलावा तेल की मालिश बॉडी को रिलैक्स तो करता ही है इसके साथ ही हमारी नींद को भी बेहतर बनाने में मददगार होता है। इसके लिए लैवेंडर का तेल, चंदन का तेल, सरसों का तेल, नारियल का तेल, और आंवले का तेल बेस्ट माना जाता है। इन तेलों से मालिश की जाए तो अच्छी नींद आने में सहायता मिलती है। इनके इस्तेमाल से शरीर के नर्वस सिस्टम को भी आराम मिलता है।

आजमाएं यह खास टिप्स (Sleeping Tips)

सोने से 1 घंटे पहले गर्म दूध का सेवन जरूर करें। रोजाना गर्म दूध पीने से अच्छी नींद आने में मदद मिलती है। नींद न आने से परेशान हैं या रात में सोते समय बार-बार नींद खुल जाती है तो इसके लिए सोने से पहले गुनगुने पानी से नहाना भी कारगर उपाय माना जाता है।

यदि आप रात में ठीक से नहीं सो पाते हैं या आपकी नींद पूरी नहीं हो पाती है तो दिन के समय में एक छोटी नैप जरूर लें। ऐसा करने से आपका मूड फ्रेश होगा और आप अधिक एनर्जी महसूस कर पाएंगे। रात के डिनर को सोने से 2 या 3 घंटे पहले ही खत्म कर लें। जो लोग खाने के बाद तुरंत सो जाते हैं। उनके पेट में मौजूद एसिड की वजह से सीने में जलन होने लगती है, जिसकी वजह से वे चैन से सो नहीं पाते।

रात को सोने से पहले निकोटीन, कैफीन और शराब का सेवन करने से बचना चाहिए। ये सभी चीजें नींद को भगाने का काम करती हैं। सोने से पहले फोन कम चलाएं इससे नींद न आने की परेशानी तो होती ही है इसके साथ ही हमारे आंखो की रोशनी पर भी इसका गलत प्रभाव पड़ता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article